लंदनभारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट लंदन के ऐतिहासिक द ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का चौथा दिन है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (127) की शतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे दिन खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 270 रन बना लिए थे। भारत का चौथा विकेट गिरा, जडेजा को वोक्स ने भेजा पवेलियन रविंद्र जडेजा के रूप में भारत ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। जडेजा को क्रिस वोक्स ने पारी के 102वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज जडेजा 59 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 चौके लगाए। कोहली के 10 हजार फर्स्ट क्लास रन पूरे विराट कोहली ने अपना 30वां रन बनाते ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए। कोहली ने यह उपलब्धि ओली रॉबिनसन की गेंद पर हासिल की। उन्होंने 99वें ओवर की 5वीं गेंद पर दो रन लेकर ये रेकॉर्ड कायम किया। चौथे दिन का खेल शुरू भारत की ओर से चौथे दिन के खेल की शुरुआत तीसरे दिन के नाबाद लौटे बल्लेबाज कप्तान कोहली और रविंद्र जडेजा ने की। कोहली शनिवार को 22 रन पर नाबाद लौटे थे जबकि जडेजा 9 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे। भारत ने तीसरे दिन 3 विकेट पर 270 रन बनाए थे। इससे पहले भारत ने आज बिना विकेट खोए 43 रन से आगे खेलना शुरू किया और लोकेश राहुल 22 रन और रोहित ने 20 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई पारियां खेल इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। राहुल धीरे-धीरे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन एंडरसन ने विकेट के पीछे कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया। राहुल ने 101 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए। दूसरे सत्र में रोहित और चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इसी के साथ रोहित ने अपना शतक जड़ा जो विदेशी जमीन पर उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। इस बीच, रोहित रॉबिंसन का शिकार बने और यह साझेदारी टूट गई। रोहित ने 256 गेंदों पर 127 रन की अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का जड़ा। रोहित के आउट होने के तुरंत बाद ही पुजारा भी आउट हो गए और तीसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। पुजारा ने 127 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 61 रन बनाए।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3yHb9Kl






0 comments:
Post a Comment