दुबई भारत की युवा स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने आईसीसी की नवीनतम रैंकिंग में महिला टी20 बल्लेबाजों में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ऑलराउंडर्स की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई हैं। शेफाली 759 रैंकिंग अंक के साथ शीर्ष पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी (744) दूसरे जबकि भारतीय टी20 टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना (716) तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग 709 अंक के साथ चौथे जबकि सोफी एक स्थान के फायदे से 689 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। सोफी ने होव में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 रन बनाने के अलावा 26 रन देकर दो विकेट भी चटकाए। इस प्रदर्शन की बदौलत वह ऑलराउंडर्स की सूची में भी एक स्थान के फायदे से इंग्लैंड की नताली स्किवर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई हैं।ऑलराउंडर्स की सूची में भारत की दीप्ति शर्मा, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज को भी एक-एक स्थान का फायदा हुआ है और ये क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर तीन स्थान के नुकसान से सातवें स्थान पर खिसक गई हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली तीन स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट दो स्थान चढ़कर दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की ही जेस योनासेन भी एक स्थान के फायदे के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। भारत की दीप्ति शर्मा भी छठे स्थान पर पहुंच गई हैं जबकि पूनम यादव आठवें स्थान पर बरकरार हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली हेली मैथ्यूज सात स्थान की छलांग के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 15 में पहुंच गई हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ht9eDJ






0 comments:
Post a Comment