नई दिल्ली साल 2011 से लेकर अब तक आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम हर साल एक सोशल मैसेज देती आई है। फ्रैंचाइजी अपने खिलाड़ियों को ग्रीन जर्सी पहनाकर मैदान पर उतारते हैं, मकसद पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाना होना है। मगर इस बार गो ग्रीन नहीं इनिशिएटिव नहीं बल्कि कोहली की टोली खास ब्लू जर्सी पहनकर यूएई में 14वें सीजन के दूसरे लेग की शुरुआत करेगी। आज शाम केकेआर के खिलाफ आपको इसकी झलक नजर आएगी। कोरोना वॉरियर्स को समर्पितनीली रंग की यह जर्सी सम्मान होगा उन योद्धाओं को जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोनाकाल में सेवाएं दी। डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस, मीडिया और वह तमाम लोग, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर बीते डेढ़ साल से फैली कोरोना महामारी में घरों से निकलकर काम किया। यह फ्रंटलाइन वर्कर्स का सामूहिक प्रयास ही है कि अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। फ्रैंचाइजी ने पहले ही ब्लू जर्सी पहनने का ऐलान कर दिया था, लेकिन फिर 4 मई को अचानक कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आईपीएल को अनिश्चिकाल के लिए टालना पड़ा। अब जिसे यूएई में पूरा किया जा रहा है। ब्सू जर्सी की होगी नीलामीटीम मैनेजमेंट से जुड़े एक अधिकारी कहते हैं, 'हम प्रशंसकों के साथ अपना वादा निभाने का इरादा रखते हैं और 20 सितंबर, 2021 को आईपीएल 2021 सीज़न के फिर से शुरू होने वाले अपने शुरुआती मैच में फ्रंटलाइन वॉरियर्स को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्लू जर्सी पहनेंगे। टीम द्वारा पहनी गई ब्लू जर्सी की नीलामी की जाएगी। और उत्पन्न राजस्व का उपयोग भारत में एक टीकाकरण में तैनात लोगों की सहायत के लिए होगा। यह गिवइंडिया और फैनकाइंड के साथ हमारे सहयोग के प्रयासों में है।' केकेआर के खिलाफ आज पहला मैच भारत में जब इस बार 14वें सीजन की शुरुआत हुई थी, तब लगातार चार मैच जीतकर कोहली की टोली ने लय पा ली थी। यही वजह है कि आरसीबी फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे पोजिशन पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे सात में से सिर्फ तीन मैच ही जीतने हैं। दो बार की चैंपियन केकेआर से आज जब अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में आरसीबी की टक्कर होगी तो सारी नजरें विराट पर ही होंगी, जिन्होंने बीती रात इस सीजन के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3EuBRKB






0 comments:
Post a Comment