Tuesday, September 21, 2021

IPL 2021: पंजाब vs राजस्थान 32 वां मैच, यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर

दुबई केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2021 का 32वां मैच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया है। आईपीएल की ये दोनों टीमें अभी तक अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकीं है। आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक कप्तान केएल राहुल को यहां बल्लेबाजी के ही नहीं बल्कि कोच अनिल कुंबले के मार्गदर्शन में कप्तानी के भी जौहर दिखाने होंगे। कुंबले भी बतौर कोच अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे। Scorecard राजस्थान रॉयल्स (Playing XI) यशस्वी जायसवाल, इविन लुईस, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, कार्तिक त्यागी। पंजाब किंग्स (Playing XI) केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, फेबियन एलेन, इशान पोरेल, आदिल राशिद, हरप्रीत बरार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह इस मैच में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर बहुत कुछ दारोमदार होगा। लिविंगस्टोन टी-20 क्रिकेट के सितारे साबित हुए हैं और हाल ही में उन्होंने ‘द हंड्रेड ’ में शानदार प्रदर्शन किया है। वह वेस्टइंडीज के लुईस के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं जो भारतीय टीम के लिये अक्सर सिरदर्द साबित होते आए हैं। राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 12 मैच जीते हैं राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 12 मैच जीते हैं । वहीं पंजाब ने राजस्थान के खिलाफ 10 मैच अपने नाम किए हैं। दोनों के बीच जो आखिरी मैच खेला गया था उसमें पंजाब ने 4 रन से बाजी मारी थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3lJyaIn
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support