दुबई दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग छह दिन का क्वॉरंटीन पूरा करने के बाद यूएई में टीम के साथ जुड़ गए हैं। पॉन्टिंग ने कैपिटल्स अनप्लग्ड के ताजा एपिसोड में इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। क्रिकेटर से कोच बने पॉन्टिंग ने कहा कि वह बीते चार महीने से दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने सफर की शुरुआत का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टीम की तैयारियों पर उनकी गहरी नजर थी। उन्होंने कहा, 'जैसाकि मैंने पहले कहा, यह बहुत अच्छा था। मैं चार महीने से इसका इंतजार कर रहा था। मैं वापस आकर इसे दोबारा शुरू करना चाहता था। यहां आकर इन लड़के और लड़कियों के साथ काफी अच्छा लगा। मैं दोबारा डीसी फैमिली का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।' 46 वर्षीय पॉन्टिंग प्रैक्टिस सेशन से काफी संतुष्ट नजर आए। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि गर्मी और उमस भरे माहौल को देखते हुए मैनेजमेंट को खिलाड़ियों के वर्कलोड पर प्रभावी तरीके से संभालने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें यह ध्यान रखना होगा कि कुछ खिलाड़ी ज्यादा ही तैयारियां करना शुरू न कर दें ऐसे में उन पर ब्रेक लगाना जरूरी होगा। पॉन्टिंग ने कहा, 'मैं वैसे भी जो हो रहा है उस पर करीबी नजर बनाए हुए हूं और प्रवीण (आमरे) और अन्य कोचों से काफी बात कर रहा हूं। अब हमें शुरू करना होगा, शायद हमें कुछ खिलाड़ियों पर हैंडब्रेक लगानी होगी। वे काफी समय से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यहां बहुत गर्मी और उमस है। तो हमें इन सब बातों को भी ध्यान में रखना होगा।' पॉन्टिंग ने यह भी कहा सभी टीमों के लिए शुरुआत से ही धमाकेदार खेल दिखाना आसान नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा टूर्नमेंट के आखिरी चरण में अपने बेस्ट खिलाड़ियों के इस्तेमाल की महत्ता पर जोर दिया है। रिकी पॉन्टिंग ने कहा कि वह श्रेयस अय्यर के टीम के साथ जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित हैं। अय्यर कंधे की चोट की वजह से आईपीएल के पहले चरण में नहीं खेल पाए थे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3AgybcR






0 comments:
Post a Comment