Sunday, September 19, 2021

IPL में कैसा रहा कप्तान कोहली का सफर, सिर्फ एक ही बार फाइनल पहुंची RCB

दुबई चार दिन के भीतर विराट कोहली ने दो बार कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। 16 सितंबर को भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी तो 19 सितंबर की देर रात अपने फैंस को एक और झटका दे दिया। कोहली ने बताया कि बतौर आरबीसी कप्तान यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन है। फ्रैंचाइजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक 32 साल के कोहली हालांकि आरसीबी का हिस्सा बने रहेंगे। अब सवाल ये उठता है कि आखिर कोहली को अचानक ऐसा क्या हुआ जो वह कप्तानी छोड़ने पर उतारू हो गए। क्या कोहली जिस वर्कलोड का हवाला दे रहे हैं वो रातों-रात बढ़ा। ऐसा भी नहीं हो सकता कि बीते हफ्ते अचानक ही उन्हें काम के बोझ का एहसास हो हुआ हो। विराट के कप्तान रहते सीजन दर सीजन RCB का खेल
कप्तानी रिजल्ट
2013 5th
2014 7th
2015 3rd
2016 2nd
2017 8th
2018 6th
2019 8th
2020 4th
199 मुकाबलों में 37.97 की औसत से 6076 रन बनाने वाले कोहली टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के नाम पांच शतक और 40 अर्धशतक दर्ज हैं। विराट कोहली को 2008 में लीग के शुरू होने पर आरसीबी में शामिल किया गया था, उन्हें 2013 में टीम की कप्तानी सौंपी गई। चीकू की अगुआई में टीम कभी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई, लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू के कारण कभी कप्तानी से हटाया भी नहीं गया। कोहली ने आरसीबी द्वारा जारी वीडियो बयान में कहा, ‘यह आरसीबी के कप्तान के रूप में मेरा आखिरी आईपीएल होगा। मैं अपने अंतिम आईपीएल मैच तक आरसीबी का खिलाड़ी बना रहूंगा। मैं मेरे ऊपर विश्वास और मेरा समर्थन करने के लिए आरसीबी के प्रशंसकों को धन्यवाद देता हूं। यह शानदार और प्रेरणादायी यात्रा रही, आरसीबी टीम के प्रतिभावान खिलाड़ियों के समूह की कप्तानी करना। मैं इस मौके पर आरसीबी प्रबंधन, कोच, सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों और पूरे आरसीबी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने फ्रेंचाइजी की प्रगति में अहम भूमिका निभाई।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hQj9mW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support