Thursday, September 16, 2021

IPL रेकॉर्ड ने रोहित शर्मा को बनाया T20I टीम की कप्तानी के लिए फेवरिट, कोई नहीं है टक्कर में

नई दिल्लीविराट कोहली के टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के बाद सबसे रोमांचक क्रिकेट फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के ऐलान के साथ ही रोहित शर्मा का रास्ता साफ हो गया है। फिलहाल भारतीय टी-20 टीम के कप्तान की दौड़ में सबसे आगे रोहित ही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है रोहित शर्मा की कप्तानी का रेकॉर्ड। हिटमैन इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब दिलाया है। सबसे अहम बात है कि वह लिमिटेड ओवरों में लंबे समय से विराट के सिपहसालार भी हैं। पिछले कई वर्षों से अक्सर उनकी और उपकप्तान रोहित शर्मा की तुलना होती रही है। मैदान पर अग्रेसिव कप्तान की अपेक्षा कुछ पूर्व क्रिकेटर रोहित शर्मा के कूल अंदाज को अधिक पसंद करते हैं। कुछ ने तो उनकी कप्तानी को एमएस धोनी से प्रभावित भी बताया। इसकी सबसे बड़ी वजह इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा की कप्तानी में मिली मुंबई इंडियंस को सफलता रही है। इसलिए उठते रहे सवालविराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक 3 आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है जिसमें दो बार टीम को खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक बार उसे सेमीफाइनल में हार मिली थी। 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रोफी में पाकिस्तान से हार मिली, जबकि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने हराया। इससे पहले टीम इंडिया 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी। इसलिए रोहित कर रहे विराट को डॉमिनेटदूसरी ओर, रोहित शर्मा का कप्तानी रेकॉर्ड आईपीएल में जबरदस्त रहा है। उन्होंने 5 बार टीम को चैंपियन बनाया, जबकि विराट कोहली को पहले खिताब का इंतजार है। रोहित की कप्तानी में मुंबई टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी है। इसके अलावा रोहित ने एशिया कप-2018 में टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में जीत दिलाई थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3knHrXb
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support