नई दिल्लीमहामारी कोविड-19 के बीच 5वां टेस्ट रद्द होने के बाद भारतीय खिलाड़ी जल्द से जल्द यूएई के लिए रवाना होना चाहेंगे। जहां इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सत्र के दूसरे हाफ आयोजन 19 सितंबर से होना है। खिलाड़ियों को 5वां टेस्ट खेलने के बाद 15 सितंबर तक यूएई के लिए रवाना होना था। कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल से लेकर मोहम्मद सिराज तक आईपीएल का हिस्सा हैं। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' समझ रहा है कि खिलाड़ियों को यूके से यूएई पहुंचने की व्यवस्था को लेकर फ्रैंचाइजियां ऐक्टिव हो गई हैं। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने इससे पहले एक चार्टर्ड विमान से भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट में शामिल खिलाड़ियों को 15 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए यूएई लाने की योजना बनायी थी। भारतीय दल में कोविड-19 के प्रकोप के कारण हालांकि पांचवां टेस्ट शुक्रवार को रद्द हो गया, जिसके बाद परिस्थितियां बदल गयी। बीसीसीआई के सूत्र की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स अपने खिलाड़ियों को लाने के लिए ऐक्शन में आ चुका है। खिलाड़ी शनिवार या रविवार को यूके से रवाना होंगे। मुंबई इंडियंस अपने खिलाड़ियों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था करेगा, जबकि अन्य खिलाड़ी भी अपनी-अपनी फ्रैंचाइजियों के संपर्क में हैं। मैनचेस्टर में भारतीय खिलाड़ी क्वारंटीन हैं वहां टीम के लिए हाउसकीपर की व्यवस्था नहीं है। जब तक वे यूएई के लिए रवाना नहीं होते तब तक होटल में ही क्वारंटीन रहेंगे। इस बारे में एक फ्रैंचाइजी के अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ी यूएई में 6 दिन क्वारंटीन रहेंगे। इस दौरान फ्रैंचाइजियां अपने-अपने खिलाड़ी की व्यवस्था करेंगी। हम उनकी व्यवस्था को लेकर बीसीसीआई के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जूनियर फिजियो योगेश परमार के गुरुवार को कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद से भारतीय खिलाड़ी मैनचेस्टर में अपने कमरों में हैं। रोहित के अलावा मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव अपने-अपने परिवारों के साथ मैनचेस्टर से दुबई रवाना होंगे। रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, शार्दुल ठाकुर, मोईन अली और सैम करन इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की CSK टीम का हिस्सा है, जिसने 19 सितंबर से शुरू होने वाली लीग (के दूसरे चरण) से पहले ही अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। पंजाब टीम से कप्तान लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी और डेविड मलान मैनचेस्टर में ही हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Xbpnq0






0 comments:
Post a Comment