दुबईतैयार हो जाइए...काउंट डाउन शुरू हो चुका है। कोरोना के चलते आईपीएल का 14वां सीजन अधर में लटक गया था। आनन-फानन में 4 मई को इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था। अब इसे दोबारा शुरू करने की तारीख नजदीक आ चुकी है। दूसरा स्टेज अब बस शुरू ही होने वाला है। अगले रविवार यानी 19 सितंबर से फिर वही रोमांच दिखेगा, जिसे अबतक मिस किया जा रहा था। 27 दिन में होंगे 30 मैचकोरोना की पहली लहर के बीच भी आईपीएल हुआ था, तब 13वें सीजन यानी 2020 में इसे भारत में न करवाकर यूएई में रखा गया था। ठीक उसी तर्ज पर इस बार फिर यह खाड़ी देश मेजबानी के लिए तैयार है। सख्त बायो-बबल के बीच 27 दिन में फाइनल समेत 30 मुकाबले खेले जाएंगे। दूसरे स्टेज का पहला और सीजन का 31वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 19 सितंबर को दुबई में होगा। मुंबई फिर फेवरेट पिछले सीजन के चैंपियन और पांच बार के रेकॉर्ड विनर मुंबई इंडियंस को फिर फेवरेट बताया जा रहा है। भले ही टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर हो, लेकिन दिग्गज कह रहे हैं कि यूएई में रोहित की पलटन फिर भारी पड़ेगी। गौतम गंभीर की माने तो यूएई का वातावरण मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को सूट करता है। गंभीर ने लगाया दांव दो-दो वर्ल्ड कप विनिंग टीम के मेंबर रहे गंभीर ने कहा, 'वे ऐसे माहौल में खेलेंगे जहां वे आमतौर पर नहीं खेलते हैं। चेपॉक और दिल्ली में वातावरण वानखेड़े से पूरा अलग है। वे ऐसे माहौल में खेलेंगे जो तेज गेंदबाजी के लिए सूट करता है। यहां स्विंग भी होती है तो तेज गेंदबाज खतरनाक साबित हो सकते हैं। मुंबई चाहता है कि गेंद स्विंग करे और उनके पास ऐसे गुणवत्ता वाले गेंदबाज हैं, उनके बल्लेबाज भी चाहते हैं कि गेंद बल्ले पर आए। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी चेपॉक में संघर्ष करते हैं।’ MI को पांच मैच जीतने जरूरीगंभीर ने कहा, ‘वे अबु धाबी या दुबई में संघर्ष नहीं करेंगे। यही कारण है कि मुझे लगता है मुंबई को फायदा मिलेगा। वह धीमी शुरुआत नहीं करेंगे क्योंकि उनके पास सात मुकाबले हैं और उन्हें क्वालीफाई करने के लिए पांच मैच जीतने होंगे।’ मुंबई आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में अपने अभियान की शुरुआत तीन बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 19 सितंबर को दुबई में होने वाले मुकाबले से करेगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3nsCdez






0 comments:
Post a Comment