नई दिल्लीऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने स्वीकार किया कि उन्हें इंग्लैंड के व्यस्त कार्यक्रम, जिसमें टी-20 विश्व कप और एशेज टूर शामिल है, उसमें शामिल होने के लिए आईपीएल के दूसरे चरण से हटना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को कहा था कि वोक्स निजी कारणों की वजह से इस टूर्नामेंट से हटे हैं। फ्रेंचाइजी ने फिर बताया कि उन्होंने वोक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वारशुइस को साइन किया है। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आयोजन रविवार से यूएई में होना है। इसका फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को होगा और इसके आठ दिन बाद ही इंग्लैंड को टी-20 विश्व में विंडीज के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करनी है। द गार्जियन के हवाले से वोक्स ने कहा, ‘टी-20 विश्व की टीम में मैं शामिल हुआ। आईपीएल हमारे समर के अंत में पुननिर्धारित किया गया। विश्व कप और एशेज को देखते हुए समय कम है। मुझे आईपीएल का हिस्सा होना अच्छा लगता, लेकिन कुछ खोना भी पड़ता है। विश्व कप और एशेज टूर काफी बड़ा है। कोरोना के कारण जो स्थिति बन रही है वो अजीब है, लेकिन क्रिकेट के नजरिए से यह काफी उत्साहित करने वाला है।’ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले वोक्स के अलावा जॉनी बेयरस्टो (सनराइजर्स हैदराबाद) और डेविड मलान (पंजाब किंग्स) ने भी आईपीएल से नाम वापस ले लिया। वोक्स ने ‘द गार्डियन’ से कहा, ‘मुझे पता नहीं था कि विश्व कप टीम में मेरा चयन होगा। आईपीएल का कार्यक्रम नए सिरे से बना और अब यह इस समय हो रहा है।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/394ZCKD






0 comments:
Post a Comment