Thursday, September 23, 2021

रोहित शर्मा ने सुरेश रैना को छोड़ा पीछे, IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे

अबू धाबी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में 5500 रन का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी तीसरे पायदान पर आ गए हैं। रोहित ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यह मुकाम हासिल किया। रोहित अब सुरेश रैना को पीछे छोड़ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ा जिनके 201 मैच में 5495 रन हैं। रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे कामयाब कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब जीता है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली सबसे आगे हैं। उनके 200 मैचों में 6081 रन हैं। वह आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। वहीं शिखर धवन 5619 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयॉन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित, जो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं खेले थे, इस मैच में रंग में नजर आ रहे हैं। रोहित ने मैच की पहली ही गेंद पर चौका लगाया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39urY1d
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support