Monday, September 20, 2021

IPL इस्लाम विरोधी, चीयरलीडर्स नाचती हैं... यह कहकर तालिबान ने अफगानिस्तान में कर दिया बैन

नई दिल्ली यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग शुरू हो चुका है। भारत समेत दुनिया भर में इसकी धूम है। विश्व के कोने-कोने के क्रिकेटर्स यहां अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। हर साल की तरह लगभग हर देश में इसका सीधा प्रसारण भी जारी है। मगर इस बीच अफगानिस्तान में एक तालिबानी फरमान जारी हो गया है। सत्ता संकट से जूझ रहे अफगानिस्तान में अब तालिबान राज है। मनोरंजन के अधिकतर साधनों पर यहां प्रतिबंध लगाया जा चुका है। आईपीएल भी इससे अछूता नहीं रहा। वो तालिबान जो खुद को क्रिकेट का एम्बेसडर बताता है, उसका मानना है कि आईपीएल के मुकाबलों के दौरान चीयरलीडर्स डांस करती हैं, महिलाएं बिना बाल ढककर मैच देखने पहुंचती हैं, यह सब इस्लाम के खिलाफ है इसलिए अफगानिस्तान में इसके प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया जाता है। महिलाओं की हालत बदतर अफगानिस्तान में महिलाएं अब किसी तरह का कोई स्पोर्ट्स नहीं खेल सकती जबकि पुरुषों पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। अफगानिस्तान के नए डायरेक्टर जनरल ऑफ स्पोर्ट्स बाशिर अहमद रुस्तमजई से जब सवाल पूछा गया कि क्या कभी भविष्य में महिलाएं किसी खेल में भाग ले पाएंगी तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। बंदूक के दम पर हुए सत्ता परिवर्तन से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के भविष्य पर भी खतरा मंडराने लगा है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3nMFoxQ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support