Monday, September 13, 2021

IPL में उपकप्तानी कर चुके हैं सूर्यकुमार यादव, बाद में उसी टीम ने कर दिया था बाहर

नई दिल्ली धाकड़ भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आज 31 साल के हो गए। देसी मिस्टर 360 कहलाए जाने वाले सूर्या अपने इनोवेटिव शॉट्स के लिए पहचाने जाते हैं। तकनीकी रूप से भी मुंबई का यह बल्लेबाज उतना ही दक्ष है। शॉर्ट फॉर्मेट में टीम के स्थायी सदस्य बन चुके सूर्यकुमार का यह सफर इतना आसान भी नहीं था। संघर्ष और उनके मेहनत की कहानी किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए मोटिवेशन है। आइए जानते हैं उनके करियर से जुड़े कुछ ऐसे दिलचस्प पहलू जो कम ही लोगों को पता होगा। टी-20 करियर की पहली बॉल पर छक्का उड़ाने वाले पहले भारतीय इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में सूर्यकुमार को डेब्यू का मौका मिला। मगर बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। आगे भी इसकी उम्मीद नहीं लग रही थी, लेकिन ईशान किशन के चोटिल होते ही उन्हें प्लेइंग इलेवन में फिर मौका मिला। इस चांस को उन्होंने दोनों हाथों से भुनाया। अपने करियर की पहली ही बॉल पर छक्का ठोक दिया। यह अपने आप में एक रेकॉर्ड है। आजतक कोई भी भारतीय बल्लेबाज टी-20 में ऐसा कमाल नहीं कर पाया था। 31 बॉल पर 57 रन ठोकते हुए वह मैन ऑफ द मैच भी बने। तीन साल तक केकेआर के उपकप्तान थे सूर्यकुमार यादव 2018 में मुंबई इंडियंस जॉइन करने से पहले सूर्यकुमार कोलकाता नाइटराइडर्स में हुआ करते थे। बेहद कम ही लोगों को पता होगा कि वहां चार सीजन गुजारने वाले सूर्या तीन साल तक टीम के उपकप्तान थे। तब 2016 और 2017 में टीम दूसरे दौर तक भी पहुची थी। मगर 2018 में केकेआर ने गौतम गंभीर और सूर्यकुमार दोनों को टीम से रीलिज निकाल दिया। यह हैरानी भरा फैसला था। बाद में मेगा ऑक्शन में सूर्यकुमार को जरूर खरीदने की कोशिश हुई, लेकिन मुंबई ने उन्हें 3.2 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा। आईपीएल से पहले जीती चैंपियंस लीग सूर्यकुमार यादव के नाम एक और दिलचस्प रेकॉर्ड है। वह आईपीएल ट्रॉफी से पहले ही चैंपियंस लीग टाइटल उठाने वाले खिलाड़ी हैं। 2012 में आईपीएल डेब्यू करने वाले सूर्या अगले ही साल चैंपियंस लीग टी-20 जीत गए। फाइनल में मुंबई की ओर से खेलते हुए उन्होंने 24 रन बनाए थे। खिताबी मुकाबले में आरसीबी को 31 रन से हार मिली। दो साल बाद उन्होंने मुंबई के साथ अपना पहला आईपीएल टाइटल जीता। 2014 में चेन्नई को हराकर चैंपियन बनने वाली केकेआर टीम के मेंबर थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3z6lQGB
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support