Friday, September 17, 2021

न्यूजीलैंड पर आग बबूला हुए PCB अध्यक्ष रमीज राजा, ICC में घसीटने की दे डाली धमकी

रावलपिंडी न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरा रद्द किए जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए नवेले अध्यक्ष रमीज राजा (Ramiz Raja) खासे नाराज हैं। रमीज ने इस मामले को आईसीसी में ले जाने की धमकी दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहला 3 मैचों की सीरीज का वनडे इंटरनैशनल मैच शुरू होने से ठीक पहले शुक्रवार को सुरक्षा को खतरे का हवाला देते हुए पाकिस्तान का अपना वर्तमान दौरा रद्द करने का फैसला लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसे एकतरफा फैसला करार देते हुए कहा कि मेहमान टीम की सुरक्षा को किसी तरह का खतरा नहीं था। यह न्यूजीलैंड का पिछले 18 वर्षों में पाकिस्तान का पहला दौरा था। रमीज राजा ने कहा कि दौरे से हटने पर न्यूजीलैंड को इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को जवाब देना होगा। रमीज ने ट्वीट किया, 'बेहद ही निराशाजनक दिन। मुझे प्रशंसकों और हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत खेद है। सुरक्षा खतरे पर एकतरफा फैसला लेकर दौरे से हटना बहुत निराशाजनक है। खासकर जब वे इस खतरे को साझा भी नहीं कर रहे है। न्यूजीलैंड किस दुनिया में रह रहा है ?? न्यूजीलैंड को आईसीसी में हमें जवाब देना होगा।' इस सीरीज (Pakistan vs New Zealand Series) में तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने थे। कोविड-19 के कारण इस मैच को स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों के साथ खेला जाना था। इंग्लैंड, विंडीज और ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी खतरे में पाकिस्तान को इस साल के आखिर में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज तथा अगले साल के शुरू में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है। न्यूजीलैंड के निर्णय के बाद इन दौरों पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। लंदन में जारी एक बयान में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रहा है और बाद में इस पर फैसला करेगा कि टीम 13 और 14 अक्टूबर को होने वाले दो टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए पाकिस्तान जायेगी या नहीं। ये मैच रावलपिंडी में खेले जाने हैं। आतंकवादी हमले के बाद से टीमें पाकिस्तान का दौरा करने से बचती रही हैं अंतरराष्ट्रीय टीमें 2009 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर लाहौर में आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान का दौरा करने से बचती रही हैं। श्रीलंकाई टीम जब टेस्ट मैच खेलने के लिये गद्दाफी स्टेडियम जा रही थी तब उस पर हमला किया गया था। इस हमले में श्रीलंका टीम के छह सदस्य घायल हो गए थे जबकि छह पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों और दो नागरिकों की जान चली गई थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39eloLZ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support