Sunday, September 26, 2021

विराट कोहली के बाद RCB का अगला कप्तान कौन? संजय मांजरेकर ने बताए ये 3 नाम

नई दिल्ली विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ देंगे। कोहली ने इसकी घोषणा हाल में सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर इसकी जानकारी दी। अब सवाल ये है कि कोहली (Virat Kohli) के बाद आरसीबी की कप्तानी कौन करेगा? भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमन में कॉमेंटेटर की भूमिका निभा रहे संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कोहली के उत्तराधिकारी के नाम सुझाए हैं। विराट ने इससे पहले टीम इंडिया की टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का भी फैसला लिया। वह आगामी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup 2021) के बाद टीम इंडिया की टी20 में कप्तानी नहीं करेंगे। टी20 विश्व कप का आयोजन इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में होगा। हालांकि कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली बतौर बल्लेबाज आईपीएल और टी20 में भारत की ओर से खेलते रहेंगे। कोहली आरसीबी की ओर से 13 साल से खेल रहे हैं। अगले साल आईपीएल में खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) होगा और कई बड़े खिलाड़ी मैदान में होंगे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि पोलार्ड (Kieron Pollard)से लेकर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और डेविड वॉर्नर (David Warner) की भी नीलामी हो सकती है। मांजरेकर ने कोहली के बाद आरसीबी की कप्तानी के दावेदारों में तीन नाम सुझाए हैं जिनमें कायरना पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव और डेविड वॉर्नर हैं। मांजरेकर का कहना है कि आरसीबी थिंक टैंक भविष्य को को ध्यान में रखते हुए कप्तान का चुनाव करेगी जो कम से कम 3-4 साल टीम को दे सकें। हालांकि इस रेस में साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) संभवत: आगे हों लेकिन मांजरेकर का कहना है की फ्रैंचाइजी तीन से चार साल के लिए किसी खिलाड़ी को कप्तानी सौंपे सकती है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी मांजरेकर ने ईएसपीएनक्रिक इंफो के वीडियो में कहा, ' डिविलियर्स कितने साल कप्तान रह सकते हैं? इसलिए मुझे लगता है कि जो भी कप्तान होगा उसको कम से कम 3 साल का ऑफर दिया जाएगा।' मांजरेकर ने कहा कि कायरन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव और डेविड वॉर्नर उनके हिसाब से कप्तानी के दावेदार हो सकते हैं। बकौल मांजरेकर, ' पोलार्ड एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनमें लीडरशिप की क्वालिटी है। सूर्यकुमार यादव और डेविड वॉर्नर ये मेरे तीन दावेदार हैं। तब सिर्फ 2 खिलाड़ियों को रिटेन कर पाएंगी फ्रैंचाइजी पोलार्ड और सूर्यकुमार इस समय मुंबई इंडियंस में हैं जबकि वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं। आईपीएल के 15वें एडिशन से पहले खिलाड़ियों की नीलामी होगी। अगले सीजन में दो नई टीमें भी जुड़ेंगी। बीसीसीआई ने हालांकि कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। लेकिन रिपोर्टस की मानें तो सभी 8 फ्रैंचाइजी को दो से अधिक खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत नहीं मिलेगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39Ei9xy
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support