Saturday, September 11, 2021

कोहली और सिराज के लिए RCB ने की स्पेशल व्यवस्था, चार्टर फ्लाइट से पहुंचेंगे UAE

नई दिल्लीभारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज जो रॉयल चेलेंजर बैंगलोर (आरसीबी) का प्रतिनिधित्व करते हैं वे आईपीएल के दूसरे चरण के लिए लंदन से चार्टर प्लेन के जरिए यूएई जाएंगे। दोनों खिलाड़ी रविवार की सुबह चार्टर प्लेन से दुबई पहुंचेंगे जिसकी व्यवस्था उनकी फ्रैंचाइजी करेगी। आरसीबी ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में रखते हुए, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कप्तान कोहली और सिराज के लिए एक विशेष चार्टर प्लेन की व्यवस्था की है ताकि वे सुरक्षित तरीके से यूएई पहुंचे।’ उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ी शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात साढ़े 11 बजे उड़ान भरेंगे और रविवार की सुबह दुबई पहुंचेंगे। कोहली और सिराज दुबई पहुंचने के साथ ही छह दिनों के लिए क्वारंटीन में रहेंगे जिसके बाद टीम के बायो बबल में जुड़ेंगे।’ भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाला पांचवां टेस्ट मैच भारतीय कैंप में कोरोना के मामले सामने आने बाद रद्द हुआ था। मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सहायक फिजियो योगेश परमार भी इसकी चपेट में आए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2XbNZ1T
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support