Monday, September 6, 2021

टीम इंडिया को झटका, शास्त्री RT-PCR टेस्ट में भी कोरोना पॉजिटिव, 10 दिन क्वारंटीन रहेंगे

लंदनभारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री आरटी पीसीआर टेस्ट में भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और अगले दस दिन क्वारंटीन में रहेंगे जिससे इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में पांचवें और आखिरी टेस्ट में वह टीम से बाहर रहेंगे। 59 वर्ष के शास्त्री रविवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। सोमवार को उनकी आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पांचवां और आखिरी टेस्ट 10 सितंबर से खेला जाएगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘दो रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद शास्त्री आरटी पीसीआर टेस्ट में भी पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें हल्के लक्षण हैं जैसे उनका गला खराब है। वह दस दिन क्वारंटीन में रहेंगे।’ उनसे करीबी संपर्क में आने वाले सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्य गेंदबाजी कोच भरत अरूण, क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर और फिजियो नितिन पटेल भी क्वारंटीन में हैं। टीम के सदस्य शनिवार की शाम और रविवार की सुबह कराए गए दो रैपिड एंटीजन टेस्ट में नेगेटिव पाए गए हैं। सहयोगी स्टाफ और सभी खिलाड़ियों को कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है। ऐसी संभावना है कि शास्त्री टीम होटल में उनकी किताब के विमोचन के मौके पर संक्रमण के शिकार हो गए क्योंकि उसमें बाहरी मेहमान भी आए थे। पटेल, श्रीधर और अरूण भी उसमें मौजूद थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3h9lDw6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support