Thursday, September 9, 2021

धोनी-विराट की जोड़ी क्या बना पाएगी T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैंपियन?

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को यूएई और ओमान में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटॉर बनाया गया है। इस तरह एक बार फिर विराट कोहली को दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल धोनी का साथ मिलेगा। पिछले 3 आईसीसी टूर्नामेंट में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें से दो बार टीम में धोनी थे। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या धोनी-कोहली की जोड़ी भारत को विश्व विजेता बना पाएगी?

कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा से बात करने के बाद बीसीसीआई ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का मेंटॉर नियुक्त किया है। इसका मतलब परदे के पीछे से धोनी, विराट की टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाएंगे।


ICC T20 World Cup 2021: धोनी-विराट की जोड़ी क्या बना पाएगी T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैंपियन?

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को यूएई और ओमान में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटॉर बनाया गया है। इस तरह एक बार फिर विराट कोहली को दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल धोनी का साथ मिलेगा। पिछले 3 आईसीसी टूर्नामेंट में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें से दो बार टीम में धोनी थे। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या धोनी-कोहली की जोड़ी भारत को विश्व विजेता बना पाएगी?



3 आईसीसी टूर्नामेंट गंवा चुके हैं विराट
3 आईसीसी टूर्नामेंट गंवा चुके हैं विराट

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक 3 आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है, जिसमें दो बार टीम को खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक बार उसे सेमीफाइनल में हार मिली थी। 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रोफी में पाकिस्तान से हार मिली, जबकि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने हराया। इससे पहले टीम इंडिया 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी।



धोनी के नाम है 3 ICC ट्रोफी
धोनी के नाम है 3 ICC ट्रोफी

धोनी ने भारत को 2007 विश्व टी20 खिताबी जीत दिलाई थी, जो इस प्रारूप में पहली विश्व चैंपियनशिप भी थी। इसके बाद उन्होंने 2011 के 50 ओवर के विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रोफी में भारत को जीत दिलाई।



धोनी के पद चिन्हों पर विराट कोहली
धोनी के पद चिन्हों पर विराट कोहली

टीम इंडिया की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के बाद विराट कोहली को मिली। 2012 में उन्हें टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया था। उसके बाद से विराट कोहली ने इंटरनैशनल क्रिकेट में अपने बल्ले से तमाम रेकॉर्ड ध्वस्त किए। इसी वजह से उन्हें सभी फॉर्मेट में धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम को लीड करने का मौका मिला।



इसलिए सुपरहिट है जोड़ी
इसलिए सुपरहिट है जोड़ी

धोनी के बाद विराट को इसलिए भी कप्तानी मिली, क्योंकि उन्होंने कई मुकाबले अपने दम पर जितवाए। धोनी के फिनिंग स्किल के बीच इस तरह से विराट विश्व पटल पर छाए कि कई मामलों में वह अपने कप्तान से भी आगे निकल गए। मैदान पर जब तक यह जोड़ी रहती थी तब तक विपक्षी टीम को चैन नहीं होता था। एक बार फिर इस जोड़ी पर टीम को चैंपियन बनाने का दबाव होगा।





from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2X7bWaQ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support