Wednesday, September 22, 2021

किसानी करते हैं पिता, U-19 वर्ल्ड कप के रास्ते, कैसे IPL के मैच विनर बने कार्तिक त्यागी

दुबई कार्तिक त्यागी ने कमाल कर दिया। बीती रात बवाल कर दिया और आईपीएल में पंजाब किंग्स का बुरा हाल कर दिया। महज 21 साल के इस युवा पेसर पर राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदों का भार था। सामने निकोलस पूरन और ऐडन मार्करम जैसे धाकड़ बल्लेबाज थे। जिम्मेदारी थी कि आखिरी ओवर में चार रन बचाने हैं। काम मुश्किल जरूर था, लेकिन असंभव नहीं। छोटे से गांव में किसानी करते हैं पिताकार्तिक का संबंध उत्तर प्रदेश से है। मेरठ के नजदीक हापुड़ के छोटे से गांव धनौरा में पिता योगेंद्र किसानी करते हैं। पिता की माने तो कार्तिक बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे। गांव में सुविधा नहीं थी तो मेरठ ले गए। बेटे के सपनों को साकार करने के लिए सीवीपीएस क्रिकेट अकादमी और भामाशाह पार्क में क्रिकेट ट्रेनिंग दिलवाई। U-19 वर्ल्ड कप में मचाया था धमालकार्तिक त्यागी अंडर-14 यूपी, अंडर-16 यूपी, विजय मर्चेंट ट्रॉफी, वीनू मॉकड़ ट्रॉफी, कूच विहार ट्रॉफी होते हुए रणजी ट्रॉफी तक पहुंचा। हर मौके पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। इंग्लैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ जूनियर लेवल पर अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षियों को घुटने पर ला दिया। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ भी उनकी तेज गेंदबाजी के मुरीद हैं। 2019 अंडर-19 वर्ल्ड कप में कार्तिक ने कमाल किया था। राजस्थान रॉयल्स ने 1.30 में खरीदासाल 2020 के लिए कार्तिक को राजस्थान रॉयल्स ने 1.30 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किया था। ब्रेट ली जैसे एक्शन के साथ पिछले साल उन्होंने कई दिग्गजों को प्रभावित भी किया। बड़े विकेट झटके। 10 मुकाबलों में नौ विकेट लेकर खुद को भविष्य का दावेदार भी बताया। मौजूदा सीजन में वह चोटिल हो गए थे। सिर्फ एक ही मैच खेल पाए, जिसमें सिर्फ एक विकेट लिया था। कोरोना के बाद टले 14वें सीजन ने उन्हें फिट होने का मौका दे दिया। ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांचपंजाब की टीम को अंतिम ओवर में की दरकार थी और उसके आठ विकेट शेष थे, लेकिन कार्तिक त्यागी (29 रन पर दो विकेट) के ओवर में सिर्फ एक रन बना। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 183 रन ही बना पाई। राजस्थान की ओर से कार्तिक त्यागी ने दो विकेट लिए, जबकि चेतन सकारिया और राहुल तेवातिया ने एक-एक विकेट लिए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3nVZmGr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support