दुबई ब्रिटेन के लंबे दौरे के बाद दिल्ली कैपिटल्स के ने यूएई के गर्म हालात के अनुकूल होने के लिए अनिवार्य क्वारंटीन के दौरान अपने होटल के कमरे की बालकनी में समय बिता रहे हैं। पंत जब रविवार से बहाल हो रही इंडियन प्रीमियर लीग () से पहले शुक्रवार को पहले ट्रेनिंग सत्र में उतरे तो भी वह गर्मी के कारण सहज महसूस नहीं कर रहे थे। पंत ने कहा कि इस समय उनका ध्यान यूएई के हालात के अनुकूल होने पर लगा है। बकौल पंत, 'यहां यूएई में बहुत गर्मी है। मैं यहां के हालात के अनुरूप खुद को ढालने के लिए अपने क्वारंटीन के दौरान बालकनी में बैठने की कोशिश कर रहा था। लेकिन जब मैंने आज यहां पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया तो भी यहां काफी गर्मी महसूस हुई।' दिल्ली कैपिटल्स द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पंत ने कहा, 'मैं अभी इन हालात के हिसाब से खुद को ढालने की कोशिश कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि दो-तीन दिन में पूरी तरह से ढल जाऊंगा।' विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उनकी टीम आईपीएल 2021 सत्र के पहले हाफ के शानदार प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेगी। दिल्ली कैपिटल्स इस समय आठ मैचों में 12 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है। पंत ने कहा, 'हमारा एकमात्र लक्ष्य ट्रोफी जीतना है, लेकिन हम अपनी प्रक्रिया पर भी ध्यान लगाएंगे। उम्मीद करते हैं कि हम वैसा ही खेल दिखाएंगे जो हमने आईपीएल 2021 के पहले चरण में दिखाया था तो हम इस साल आईपीएल ट्रोफी जीत सकते हैं।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3CnUhdP






0 comments:
Post a Comment