नई दिल्ली महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और इयोन मोर्गन की अगुआई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आईपीएल 2021 के 38वें मैच में आमने सामने हैं। दोनों टीमें मौजूदा यूएई लेग में लगातार दो दो मुकाबले जीत चुकी हैं। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 3 बार की चैंपियन सीएसके को केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती से सावधान रहना होगा जिनकी अतिरिक्त उछाल और अलग कोण से बोलिंग करने की क्षमता चेन्नई के बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। केकेआर की बल्लेबाजी शुरू कोलकाता नाइटराइडर्स के दोनों ओपनर्स बेहतरीन फॉर्म में हैं। शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर से इस मैच में भी बड़ी और तेजतर्रार पारी की उम्मीद होगी। चेन्नई की ओर से पहला ओवर पेसर दीपक चाहर करेंगे। चेन्नई (Playing XI): रितुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोईन अली, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविंद्र जडेजा, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड। कोलकाता (Playing XI): शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसल, सुनील नारायण, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिध कृष्णा। चेन्नई के प्लेइंग इलेवन से ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो बाहर हैं। ब्रावो की जगह सैम करन को मौका मिला है। ब्रावो हल्की चोट के कारण कोलकाता के खिलाफ नहीं उतरे। यूएई में आईपीएल के बहाल होने के बाद सुपरकिंग्स और नाइटराइडर्स दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और दोनों ही टीमें जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी। सुपरकिंग्स और नाइटराइडर्स दोनों ने लीग के बहाल होने के बाद यूएई में अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और दोनों टीमें एक दूसरे को हराकर जीत की हैटट्रिक पूरी करना चाहेंगी। अंक तालिका में एमएस धोनी की टीम सीएसके नौ मैचों में 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि इयोन मॉर्गन के नाइटराइडर्स इतने ही मैचों में आठ अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। यहां जीत हासिल कर चेन्नै की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर सकती है। आमने सामने कुल मैच : 24 चेन्नई जीती: 15 कोलकाता जीता: 8 नो रिजल्ट: 1 पिच व मौसम अबुधाबी की पिच 'टू-पेस्ड' कही जा रही है। यहां पिछले दो मैचों में औसत स्कोर 150 के आसपास रहा है। एक मैच में बाद में जबकि दूसरे में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। आज का मैच दोपहर का है और 37 डिग्री तापमान संभालना आसान नहीं होगा। संभावित प्लेइंग XI: सीएसके: फाफ डुप्लेसिस, रुतुराज गायकवाड, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाति रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान), रविंद्र जाडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड। केकेआर: शुभमान गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, प्रसिद्ध कृष्णा,वरुण चक्रवर्ती ।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3m3ft2g






0 comments:
Post a Comment