Thursday, September 9, 2021

भारत vs इंग्लैंड 5वां टेस्ट हुआ रद्द तो किसे होगा नुकसान, WTC पर क्या पड़ेगा असर?

मैनचेस्टरभारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से ओल्ड ट्रेफोर्ड में होने वाले 5वें और आखिरी मुकाबले पर कोविड-19 की वजह से रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, चौथे टेस्ट के दौरान भारत मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद सहायक फिजियो योगेश परमार भी कोविड-19 की चपेट में आ गए। सुखद बात यह है कि गुरुवार देर रात टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स का कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया है तो मैच होने की संभावना पूरी तरह बरकरार है। हालांकि, सभी फैंस के मन में एक बात जरूर होगी कि अगर यह मैच रद्द होता है तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पर क्या असर पड़ेगा? तो बता दें अगर ऐसा हुआ तो इस सीरीज को पांच मैचों के बजाए चार मैचों की माना जाएगा। इस बारे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्रवक्ता ने कहा, डब्ल्यूटीसी की प्रतिस्पर्धा की शर्तों के तहत, कोविड को गैर-अनुपालन के रूप में पहचाना जाता है। इसका टीम के खेलने में सक्षम होने पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव होना चाहिए। उन्होंने कहा, मैच को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है क्योंकि प्रत्येक मैच के लिए अंक दिए जाते हैं और सिस्टम जीते गए अंकों के प्रतिशत पर आधारित होता है। भारत के सहायक फिजियो योगेश परमार बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद पूरे भारतीय दल का गुरुवार सुबह टेस्ट किया गया। भारतीय टीम ने मैच के एक दिन पहले अभ्यास सत्र रद्द कर दिया और प्री मैच कॉन्फ्रेंस भी रद्द हो गई। देर रात रिपोर्ट भी आ गई थी, जिसमें सभी खिलाड़ी नेगेटिव थे। परमार ने हाल ही में रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा जैसे चोटिल खिलाड़ियों का इलाज किया था। भारत मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इनके बिना ही चौथे टेस्ट में उतरा था। सीरीज के बीच कोचिंग स्टाफ के कोरोना के चपेट में आने से टीम इंडिया के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं। (आईएएनएस के इनपुट के साथ)


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jYdooF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support