Thursday, September 2, 2021

इंडिया vs इंग्लैंड LIVE: क्या ओवल टेस्ट में अश्विन को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

लंदन लीड्स में हार के बाद ओवल में चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रविचंद्रन अश्विन प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाते हैं या नहीं। इसके साथ ही अजिंक्य रहाणे पर भी नजरें होंगी। भारतीय टीम का उपकप्तान इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह पक्की नहीं मानी जा रही है। लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज थी लेकिन हेडिंग्ले में इंग्लैंड ने बाजी पलट थी। दोनों टीमों की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेंगी। ओवल की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है। ऐसे में रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल किया जा सकता है। कप्तान विराट कोहली हालांकि चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने को ज्यादा तरजीह देते हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/38BETOq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support