अबुधाबी विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें अब से कुछ देर बाद आईपीएल 2021 के 31वें मैच में आमने सामने होंगी। यह मुकाबला अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस साल आईपीएल के पहले चरण में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर सात में पांच मैच जीतने वाला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) अपनी उसी लय को बरकरार रखने जबकि दो बार का चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) नए सिरे से शुरुआत करके भाग्य बदलने के उद्देश्य से सोमवार को एक दूसरे का सामना करेंगे। विराट की अगुआई वाली टीम आरसीबी आठ टीमों की तालिका में 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है जबकि 2012 और 2014 की चैंपियन केकेआर ने पहले चरण में सात मैचों में केवल दो में जीत दर्ज की और वह चार अंक के साथ सातवें स्थान पर है। आमने-सामने कुल मैच - 27 केकेआर जीती - 14 आरसीबी जीती - 13 पिच व मौसम शेख जायद स्टेडियम की पिच पर पेसर्स को स्विंग तो मिलती है लेकिन बल्लेबाजों के लिए भी यहां बहुत कुछ है। दूसरी इनिंग्स में ओस का असर खेल पर पड़ सकता है ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम यहां लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी। संभावित प्लेइंग XIकेकेआर: इयोन मॉर्गन (कप्तान), शुभमान गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउदी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी। आरसीबी: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, रजत पाटीदार, पवन देशपांडे, वानिंदु हसारंगा, हर्षल पटेल, काइल जेमीसन, युजवेंद्र चहल,मोहम्मद सिराज।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3AuJT3x






0 comments:
Post a Comment