Tuesday, September 7, 2021

क्या बेन स्टोक्स नहीं खेलेंगे World T20, कोच सिल्वरवुड का बड़ा बयान

लंदन, सात सितंबर (एपी) इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने सोमवार को कहा कि वह इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए बेन स्टोक्स पर ‘कोई दबाव नहीं’ बना रहे।’

इंग्लैंड के आलराउंडर स्टोक्स ने अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए और अपने बायें हाथ की तर्जनी अंगुली की चोट को उभरने से रोकने के लिए सभी तरह के क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लिया है।

स्टोक्स ने पिछला प्रतिस्पर्धी मुकाबला जुलाई में द हंड्रेड प्रतियोगिता में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेला था।

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में टी20 विश्व कप 17 अक्तूबर से शुरू होगा।

एपी सुधीर पंत

पंत



from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Ypfdm3
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support