नई दिल्ली देश में जारी सियासी संकट के बीच राशिद खान ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। वर्ल्ड टी-20 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को अपनी 18 सदस्यीय दल का ऐलान किया, जिसमें राशिद खान ही कप्तान थे। मगर एसीबी के इस ट्वीट के बाद राशिद ने अपने पर्सनल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने कप्तानी से हटने का फैसला सुनाया। टीम चयन से खुश नहीं राशिद तख्ता पलट करते ही तालिबान ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भी अपने आदमी बिठाना शुरू कर दिए थे। यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि राशिद खान लगातार तालिबान का विरोध कर रहे हैं। स्टार स्पिनर यूएई में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बोर्ड द्वारा घोषित टीम से खुश नहीं थे। कप्तानी छोड़ते हुए उन्होंने लिखा, 'टीम चयन को कोई सलाह नहीं ली गई थी, इसलिए वह पद छोड़ रहे हैं। राशिद ने क्या लिखा 'कप्तान और देश के एक जिम्मेदार नागरिक के नाते मैं टीम के चयन का हिस्सा बनने का अधिकार सुरक्षित रखता हूं। चयन समिति और एसीबी ने उस टीम के लिए मेरी सहमति नहीं ली, जिसकी घोषणा मीडिया में हुई है। मैं अफगानिस्तान टी-20 टीम की कप्तानी से तुरंत हट रहा हूं। अफगानिस्तान के लिए खेलना हमेशा मेरे लिए गर्व की बात होती है। ऐसी है अफगानिस्तान की टीम राशिद खान, असगर अफगान, मोहम्मद नबी, हजरतुल्लाह जजई, हशमतुल्ला शाहिदी, मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, उस्मान गनी, रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्लाह जदरान, करीम जनत, गुलबदीन नैब, नवीन उल हक, हामिद हसन, दौलत जादरान, शरफुद्दीन अशरफ, शापूर जादरान और कैस अहमद रिजर्व: फरीद अहमद मलिक, अफसर जजई अफगानिस्तान को ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/38SGak7






0 comments:
Post a Comment