कराचीपाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनुस ने एक चौंकाने वाले फैसले में टी-20 विश्व कप से एक महीने पहले अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को इसकी घोषणा की। देश के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी सकलैन मुश्ताक तथा अब्दुल रज्जाक फिलहाल अंतरिम कोच होंगे। बदलाव के पीछे रमीज रजा का हाथ अचानक हुए इस बदलाव को 13 सितंबर को पूर्व टेस्ट कप्तान रमीज राजा के बोर्ड के नए अध्यक्ष के बनने से जोड़कर देखा जा रहा है। रमीज ने अपने यूट्यूब चैनल और एक कमेंटेटर एवं विश्लेषक के रूप में कई बार कहा है कि वह मिस्बाह और वकार को पाकिस्तान टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ कोच नहीं मानते हैं। सोमवार को घोषित विश्व कप टीम की चयन प्रक्रिया में भी रमीज का प्रभाव दिख रहा है, जिसमें उनका झुकाव टी-20 प्रारूप में युवा और सहजता से बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ियों की ओर है। इस्तीफे पर क्या बोले हेड कोच मिस्बाह ने यहां जारी बयान में कहा, ‘मुझे अपने परिवार से दूर जैव-सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) में काफी समय बिताना होगा। इसे देखते हुए मैंने इस भूमिका से हटने का फैसला किया है।’ वकार ने कहा कि जब मिस्बाह ने उनके साथ अपने फैसले और भविष्य की योजनाओं को साझा किया, तो उनके लिए इस्तीफा देना आसान फैसला था क्योंकि दोनों ने एक जोड़ी के रूप में काम किया था और अब एक साथ टीम में अपनी भूमिका से हटेंगे। न्यूजीलैंड आने वाला है पाकिस्तानपीसीबी ने कहा कि सकलैन और रज्जाक न्यूजीलैंड श्रृंखला के लिए अंतरिम कोच के तौर पर टीम प्रबंधन से जुड़ेंगे। मिस्बाह और वकार को सितंबर 2019 में नियुक्त किया गया था और अभी भी उनके अनुबंध में एक-एक साल का कार्यकाल बाकी था। न्यूजीलैंड की टीम तीन वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए 11 सितंबर को पाकिस्तान पहुंचेगी। इस श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम आठ सितंबर को इस्लामाबाद में इकट्ठा होगी। सकलैन-रज्जाक से उम्मीदें पूर्व तेज गेंदबाज वकार ने कहा, ‘पिछले 16 महीने से जैव-सुरक्षित माहौल में रहने का प्रभाव पड़ा है। यह कुछ ऐसा जिसे हमने अपने खेल के दिनों में कभी अनुभव नहीं किया था। अगले आठ महीने बहुत व्यस्त है। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा कि सकलैन और रज्जाक दोनों इस भूमिका के लिए तैयार हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए बहुत उत्सुक हैं। सकलैन पाकिस्तान के राष्ट्रीय उच्च प्रदर्शन केंद्र में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विकास के प्रमुख हैं, जबकि रज्जाक की घरेलू टीम ने 2020-21 सत्र में तीन खिताब जीते हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jNKoQs






0 comments:
Post a Comment