Sunday, October 10, 2021

वीडियो: विराट कोहली ने बताया आखिर क्यों छोड़ी टी20 में टीम इंडिया और RCB की कप्तानी

नई दिल्ली विराट कोहली ने हाल ही में भारतीय टी20 टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी से हटने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद वह भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ देंगे और आईपीएल के इस सीजन के बाद बैंगलोर की कप्तानी से हट जाएंगे। कोहली के इस फैसले ने उनके फैंस को काफी निराश किया। कोहली ने आखिर इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह वर्कलोड मैनेजमेंट ही रही। भारतीय कप्तान ने स्टार स्पोर्टस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वह चाहते हैं कि किसी भी काम को 120 प्रतिशत जज्बे के साथ करें। कोहली ने कहा, 'सबसे पहले वर्कलोड इसकी मुख्य वजह रही। मैं नहीं चाहता कि अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बेईमानी नहीं करना चाहता। अगर मैं किसी काम में 120 प्रतिशत नहीं दे सकता तो मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो उन्हें पकड़े रखूंगा। मैं किसी भी चीज से इस तरह नहीं जुड़ा हूं और यह बात हमेशा से मेरे दिमाग में स्पष्ट रही है।' कोहली ने 2013 के आईपीएल सीजन में बैंगलोर की कप्तानी संभाली थी। उनसे पहले डेनियल विटोरी इस भूमिका को निभा रहे थे। इस बीच बैंगलोर की टीम चार बार प्लेऑफ में पहुंची है व साल 2016 में उसने फाइनल तक का सफर तय किया। 32 साल के कोहली ने साफ कर दिया है कि वह इस सीजन के बाद बैंगलोर की कप्तानी छोड़ देंगे। इस बीच कोहली की कोशिश होगी कि वह अपनी टीम का खिताबी सूखा खत्म करें और उसे पहली बार चैंपियन बनाएं। कोहली हालांकि अगले साल से बैंगलोर के कप्तान नहीं होंगे लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वह आखिरी मैच तक आरसीबी के लिए ही खेलना चाहेंगे। ऐसा लग रहा है कि साल 2022 में होने वाले मेगा-ऑक्शन में टीम कोहली को रीटेन करेगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iPguKD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support