दुबई भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के धाकड़ खिलाड़ी हार्दिक पंड्या का आज जन्मदिन है। 11 अक्टूबर 1993 को गुजरात के सूरत में पैदा हुए हार्दिक 28वां बर्थडे यूएई में मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा क्रिकेटर को फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं। हार्दिक की आईपीएल फ्रैंचाइजी ने खास पोस्ट के जरिए पंड्या को बधाई दी। 2015 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने हार्दिक बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाते हैं। आईपीएल में उनकी असाधारण प्रतिभा के बाद ही उन्हें टीम इंडिया के लिए सिलेक्ट किया गया था। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम प्लेऑफ तक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। इसका एक कारण हार्दिक पंड्या का आउट ऑफ फॉर्म होना भी था। मिडिल ऑर्डर इस फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी ताकत थी, लेकिन यही कमजोरी साबित हुई। आईपीएल के ठीक बाद यूएई में ही वर्ल्ड टी-20 का आयोजन होना है। भारतीय स्क्वॉड में चुने गए हार्दिक इसी टूर्नामेंट की वजह से संयुक्त अरब अमीरात में हैं। दूसरी ओर कुछ लोग उनकी खराब फिटनेस, फॉर्म और गेंदबाजी न कर पाने जैसे फैक्टर्स को आधार बनाते हुए टीम से बाहर करने की बात कह रहे हैं। याद हो कि टीम 15 अक्टूबर तक अपने खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3aHbRxX






0 comments:
Post a Comment