Sunday, October 10, 2021

सचिन तेंडुलकर ने की सूर्यकुमार यादव की तारीफ, कहा वर्ल्ड कप में निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

दुबई मुंबई इंडियंस के मेंटॉर सचिन तेंडुलकर ने बैटर को टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सचिन ने कहा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी जिम्मेदारी सूर्युकमार यादव का इंतजार कर रही है। सूर्यकुमार यादव ने सनराइजर्स हैदराबदा के खिलाफ शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को 82 रन की पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट ने उन्हें ड्रेसिंग रूम का मैन ऑफ द मैच चुना। सूर्यकुमार यादव ने पहले ही कहा था कि वह आने वाले टी20 वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उनका प्रोसेस और रूटीन आईपीएल 2021 के वर्ल्ड कप जैसा ही रहेगा। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस शुक्रवार को आईपीएल से बाहर हो गई। टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर पाई और पांचवें स्थान पर रही। टीम ने हालांकि अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रन से हराया लेकिन यह उन्हें अंतिम चार में पहुंचाने के लिए काफी नहीं था। सूर्यकुमार यादव ने आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स को बताया था, 'मैं अच्छा हूं।' यादव को बल्लेबाजी के दौरान एक शॉर्ट बॉल लग गई थी। इसके जवाब में मुंबई के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह ठीक हैं। उन्होंने कहा, 'आखिर में खेल चलता रहना चाहिए और कुछ भी आपको मुस्कुराते रहना चाहिए। हमारे पास गंवाने के लिए कुछ नहीं था।' हमारे पास सिर्फ एक टारगेट था और हम उसके पीछे भागते रहे। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी। हम मैच जीतकर खुश थे। टी20 वर्ल्ड कप एक बड़ा टूर्नमेंट है और हम इसके लिए कुछ नहीं बदलेंगे। प्रोसेस बिलकुल वही रहेगा। मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 235 रन बनाए थे। ईशान किशन ने 84 और सूर्यकुमार यादव ने 82 रन की पारी खेली थी। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से हो रही है। भारत का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दुबई होगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3oI8oau
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support