अबुधाबी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के हाथों आईपीएल (IPL) के मैच में सात विकेट से मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने कहा कि पावरप्ले में ही रॉयल्स (Royals) की आक्रामक बल्लेबाजी के कारण मैच उनके हाथ से निकल गया। धोनी (Dhoni) ने मैच के बाद कहा, ‘हमें इस हार को भूलना होगा क्योंकि ऐसे टूर्नामेंट में यह होता रहता है। हमें गलतियों से सबक लेना होगा क्योंकि यह नॉकआउट में भी हो सकता है। हम हर मैच से सीखते हैं।’ आईपीएल (IPL) के यूएई चरण में यह चेन्नई (Chennai Super Kings) की पहली हार है हालांकि 18 अंक लेकर टीम प्लेऑफ (IPL Playoffs) में जगह बना चुकी है। धोनी (Dhoni) ने कहा, 'आज टॉस हारना भी भारी पड़ा लेकिन रॉयल्स (Royals) ने शानदार बल्लेबाजी की। हमारा स्कोर कम नहीं था लेकिन बाद में गेंद-बल्ले पर अच्छी तरह से आने लगे। उन्होंने अच्छी शुरुआत की और पावरप्ले में मैच हमारे हाथ से निकल गया।’ उन्होंने नाबाद 101 रन बनाने वाले रुतुराज गायकवाड़ की तारीफ करते हुए कहा,‘उसने बेहतरीन पारी खेली । हारने पर जिक्र नहीं हो रहा लेकिन उसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है। ’ धोनी (Dhoni) ने कहा कि उनकी टीम को ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) और दीपक चाहर (Deepak Chahar)की कमी खली। उन्होंने कहा,‘दोनों काफी अनुभवी हैं और दोनों की कमी महसूस हुई।’ वहीं रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज (Yashasvi Jaiswal) और शिवम दुबे (Shivam Dube) की तारीफ की। उन्होंने कहा,‘हमें अपने युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा का इल्म है और इसलिए ही मैच हारने पर दुख होता था। आज हमारे सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन किया। शिवम ने मौका मिलने पर उम्दा प्रदर्शन किया। फिलहाल हम मैच दर मैच रणनीति बना रहे हैं।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3a1Syis






0 comments:
Post a Comment