Tuesday, October 19, 2021

हरभजन सिंह के साथ फोटो शेयर कर बुरे फंसे श्रीसंत, लोगों ने दिलाई 'थप्पड़ कांड' की याद

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत (S Sreesanth) सोशल मीडिया पर अनुभवी (Harbhajan Singh) के साथ फोटो पोस्ट कर बुरी तरह फंस गए हैं। लंबे समय बाद श्रीसंत और भज्जी की एक साथ फोटो देख फैंस केरल के तेज गेंदबाज को ट्रोल कर रहे हैं। श्रीसंत सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई से भज्जी के साथ खुद की फोटो शेयर की। श्रीसंत ने टीम इंडिया के 'टर्बनेटर' को टैग करते हुए फोटो का कैप्शन लिखा, ' लीजेंड हरभजन सिंह के साथ। इस बेहतरीन शाम के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। आपके लिए बहुत सारा प्यार और सम्मान भज्जी पा।' 38 वर्षीय श्रीसंत के इस प्यार को देख लोगों ने उन्हें ट्रोल कर करना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, ' थप्पड़ याद रखना ब्रो।' दूसरे फैन ने लिखा, ' जरा बचके रहना भाई नहीं तो मैच वाला दिन याद आ जाएगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, ' थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब।' आईपीएल 2008 में भज्जी ने ग्राउंड पर श्रीसंत को जड़ा था थप्पड़ आईपीएल 2008 (IPL 2021) में हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद श्रीसंत को रोते हुए देखा गया था। उस समय हरभजन मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे थे। उस मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। 2023 के वर्ल्ड कप में खेलना है श्रीसंत का सपना साल 2013 में श्रीसंत का नाम स्पॉट फिक्सिंग में आया था। उसके बाद बीसीआई ने उनपर लाइफ टाइम बैन लिया दिया था। हालांकि बाद में कोर्ट ने बैन हटा दिया था। श्रीसंत कई बार कह चुके हैं कि वह अभी भी टीम इंडिया में शामिल होना चाहते हैं और उनका सपना है कि वह 2023 का वर्ल्ड कप खेलें।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3n9SK5f
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support