लंदन इंग्लैंड टीम एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने को राजी हो गई है जिससे वहां कड़े कोरोना प्रोटोकॉल के बीच उनकी भागीदारी को लेकर लग रही अटकलों पर भी विराम लग गया है। ‘डेली टेलिग्राफ’ ने कहा है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रतिनिधियों, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई सरकार के बीच बातचीत सकारात्मक रही। बातचीत के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में कड़े कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर चिंता जताई। अखबार ने कहा कि रूट की अगुआई में इंग्लैंड के कई खिलाड़ी सीरीज में खेलने की पुष्टि कर चुके हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि जोस बटलर अकेले खिलाड़ी होंगे जो ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे। उन्होंने लंबे समय तक परिवार से दूर रहने को लेकर चिंता जताई थी। ऑलराउंडर मोईन अली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है वहीं स्टार हरफनमौला बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने क्रिकेट से ब्रेक लिया हुआ है जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) चोटिल है। ईसीबी (ECB) ने सोमवार को कहा था कि टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तभी जाएगी जब शीर्ष खिलाड़ी उपलब्ध होंगे। बोर्ड ने कहा था कि इस सप्ताह के आखिर में घोषणा की जाएगी कि दौरा होगा या नहीं। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज आठ दिसंबर से 18 जनवरी तक होनी है। खिलाड़ियों को डर है कि उनके परिवार सिर्फ नवंबर में ही आ सकते हैं, इसका अर्थ है कि लंबे टूर से पहले उन्हें लंबे क्वॉरनटीन से गुजरना पड़ेगा। लेकिन दूसरा ग्रुप विक्टोरिया में जाएगा और यह काफी अच्छी खबर है। परिवार को विक्टोरिया प्रांत में थोड़ी आजादी मिल सकती है। राज्य सरकार के साथ अभी फाइनल नहीं हुई है लेकिन इसकी तैयारी ठीक चल रही है। विक्टोरिया की 70 से 80 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आखिरी चिंता पर्थ टेस्ट को लेकर है। अधिकारी इस बात को लेकर अटल है कि वह वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में खेलने को लेकर इजाजत तभी देगा जब खिलाड़ी सिडनी में कुछ दिन बिता लेंगे। अगर यह नहीं भी होता है तो होबार्ट या कैनबरा में पहला एशेज टेस्ट हो सकता है। इसके साथ ही सिडनी या मेलबर्न में सीरीज के दो टेस्ट खेले जा सकते हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mvxXc1






0 comments:
Post a Comment