Tuesday, October 19, 2021

इंग्लैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में चोटिल हुआ ये स्टार ऑलराउंडर

लंदनइंग्लैंड के का अंगुली की चोट के कारण टी20 विश्व कप में खेलना संदिग्ध है। उन्हें भारत के खिलाफ दुबई में अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी। ‘स्काइ स्पोटर्स ’ की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड अगले 24 घंटे तक उनकी चोट पर नजर रखने के बाद ही फैसला लेगा। भारत ने यह मैच सात विकेट से जीता। मैच के आखिरी क्षणों में सीमारेखा पर कैच लपकने की कोशिश में लिविंगस्टोन को चोट लगी। उन्होंने 20 गेंद में 30 रन बनाए और दो ओवर में 10 रन देकर एक विकेट लिया। उन्हें स्टार हरफनमौला बेन स्टोक्स की जगह टीम में रखा गया था। स्टोक्स मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से दूर हैं। इंग्लैंड को बुधवार को न्यूजीलैंड से एक और अभ्यास मैच खेलना है। विश्व कप में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को अपने अभियान का आगाज करेगा। वर्ल्ड टी-20 में अपनी तैयारियां परखने के लिए भारत ने सोमवार रात अपना पहला प्रैक्टिस मैच खेला। इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों को हाथ-पैर खोलने का पूरा मौका मिला। टॉस गंवाकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में बैकअप ओपनर ईशान किशन और केएल राहुल के अर्धशतकों के बाद ऋषभ पंत की सूझबूझ भरी पारी के बूते भारत ने मैच सात विकेट से मैच अपने नाम किया। राहुल-ईशान के तूफान में उड़ा इंग्लैंड भारत ने अभ्यास मैच में नई ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा जताया। पहले ओवर से ही दोनों बल्लेबाज सेट नजर आ रहे थे। आईपीएल में राहुल के बल्ले ने जमकर रन उगला था। यहां भी उनका फॉर्म बरकरार दिखा। राहुल 24 गेंद में ताबड़तोड़ 51 रन बनाकर आउट हुए। अब बारी ईशान किशन की थी। एक छोर पर कप्तान कोहली खड़े थे, तो दूसरे एंड से ईशान हवाई फायर लगाते रहे। जल्द ही उन्होंने भी छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया। शुरुआती 29 गेंद में 33 रन बनाने वाले इस खब्बू बल्लेबाज ने अपनी पारी के अंतिम 17 गेंद में 217.64 की स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए। 46 गेंद में 70 रन बनाकर उन्होंने सूर्यकुमार यादव के लिए मैदान छोड़ दिया ताकि उन्हें भी मैच प्रैक्टिस का मौका मिल सके।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ATRhoG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support