नई दिल्ली पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के अपने पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज (Pakistan vs Windies Warm up match) को हरा दिया। विंडीज की ओर से रखे गए 131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक टीम ने 27 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की ओर (Babar Azam) ने 41 गेंदों पर 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली वहीं फखर जमां 46 रन बनाकर नाबाद लौटे। बाबर पहली बार विश्व कप खेलने उतरे हैं। इस मुकाबले में बाबर की पारी के अलावा उनकी खेलभावना की भी जबरदस्त तारीफ हो रही है। दुबई के आईसीसी क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को खेले गए अभ्यास मुकाबले में विंडीज की पारी के 15वें ओवर की 5वीं गेंद को शिमरोन हेटमायेर (Shimron Hetmeyer) ने पुल करने की कोशिश की जो विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के पास चली गई। इसके बाद तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) और उनकी टीम की ओर से आउट की अपील की गई जिसके बाद अंपायर ने हवा में अपनी अंगुली उठा दी। अंपायर के फैसले से हेटमायेर खुश नहीं थे क्योंकि गेंद और बल्ले का संपर्क हुआ ही नहीं था। हेटमेयर ने गले की चेन पकड़कर बताने की कोशिश कर रहे थे कि जो आवाजा आई है वह उनके चेन के हेलमेट से टकराने से आई है। वह भारी मन ने पवेलियन की ओर लौटने लगे, तभी बाबर ने खेल भावना का परिचय देते हुए हेटमायेर को वापस बुला लिया। इसे देख सोशल मीडिया पर बाबर के खेल भावना की जमकर तारीफ होने लगी। हेटमायेर ने 24 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली जिसमें 3 चौके शामिल थे। टी20 विश्व कप में विंडीज की कप्तानी कायरन पोलार्ड कर रहे हैं। पोलार्ड ने 10 गेंदों पर 23 रन बनाए जिसमें 5 चौके शामिल थे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3DZqDN7






0 comments:
Post a Comment