Saturday, October 16, 2021

धोनी के मेंटोर बनाए जाने से खुश कैप्टन कोहली बोले- उनकी मौजूदगी बढ़ाएगी टीम इंडिया का आत्मविश्वास

दुबई, 16 अक्टूबर (भाषा) भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को कहा कि टीम के ‘मेंटर’ महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी , व्यवहारिक सलाह और जटिल बारीकियों पर नजर से टी20 विश्व कप में उनकी टीम का आत्मविश्वास बढेगा ।

धोनी को पिछले महीने ही बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप में भारत की 15 सदस्यीय टीम का ‘मेंटर’ बनाया था ।

टूर्नामेंट से पहले मीडिया से बातचीत में कोहली ने धोनी की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई ।

कोहली ने आईसीसी द्वारा आयोजित मीडिया सत्र में कहा ,‘‘ उनके पास अपार अनुभव है । वह खुद भी काफी रोमांचित हैं । वह हमेशा ही हम सबके लिये मेंटर रहे हैं । अपने कैरियर की शुरूआत में ही इतना बड़ा टूर्नामेंट खेल रहे युवाओं को काफी फायदा मिलेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जटिल बारीकियों पर उनकी नजर और व्यवहारिक सलाह से हमें खेल को एक या दो प्रतिशत बेहतर करने में मदद मिलेगी । उनके आने से बहुत खुश हूं । उनकी मौजूदगी से मनोबल और आत्मविश्वास दोनों बढेगा ।’

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल खिताब चौथी बार जीता ।



from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3DQ0yzE
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support