Thursday, October 7, 2021

पेस की नई सनसनी उमरान मलिक के कायल विराट कोहली ने तोहफे में दिया 'स्पेशल गिफ्ट'

नई दिल्ली मौजूदा आईपीएल 2021 में अपनी पेस से सनसनी मचाने वाले जम्मू कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) की गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी खासे प्रभावित हैं। उमरान ने आईपीएल 2021 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 152.95 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डाली थी। दाएं हाथ के इस युवा पेसर के करियर का यह दूसरा आईपीएल मैच था। उन्होंने अपना पहला शिकार आरसीबी के बल्लेबाज एस भरत के रूप में किया। मैच के बाद विराट ने अपनी साइन की हुई आरसीबी की जर्सी सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज उमरान को तोहफे में दी। विराट और उमरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया। हार के बाद कोहली ने उमरान के बारे में कहा, ' हर साल इस टूर्नामेंट से नई प्रतिभाएं निकलती हैं। 150 की रफ्तार से गेंदबाजी करते देखकर अच्छा लगा। यहां से खिलाड़ी की प्रगति पर नजर रखना जरूरी है।तेज गेंदबाजों का मजबूत पूल होना भारतीय क्रिकेट के लिए हमेशा एक अच्छा संकेत है। इस तरह की प्रतिभा नजर आने पर आपकी नजरें उन पर रहती हैं और आप सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे अपनी क्षमता में इजाफा कर सकें।' कोलकाता के खिलाफ डाली थी 151 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद उमरान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने पहले मैच में 151.03 की रफ्तार से गेंद डाली थी जो आईपीएल के इस सीजन में किसी भारतीय की सबसे तेज गेंद थी। उसके बाद आरसीबी के खिलाफ 152.95 की गति से गेंद डालकर उन्होंने आईपीएल की सबसे तेज गेंद डालने का लॉकी फर्ग्युसन (152.75) का रेकॉर्ड तोड़ा। केन विलियमसन ने उमरान को बताया खास सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने भी उमरान की तारीफ करते हुए कहा, 'उमरान खास हैं। हमने कुछ सत्रों में उसे नेट्स पर देखा है। उसे मैच में इस तरह का प्रदर्शन करते देखकर हैरानी नहीं हुई। वह टीम के लिए काफी उपयोगी है।' हैदराबाद टीम में पहले बतौर नेट बोलर शामिल थे उमरान मलिक उमरान पहले हैदराबाद टीम के साथ बतौर नेट बोलर ट्रैवल कर रहे थे। पेसर टी नटराजन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उमरान को हैदराबाद ने मेन टीम में शामिल किया और इस युवा गेंदबाज ने अब तक खेले अपने दो मैचों में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3Bl2bF1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support