मुंबईभारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आर. अश्विन को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक बार आईपीएल में ही विकेट का बनावटी जश्न मनाने पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने अश्विन को फटकारा था। तब वह CSK का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि मुझे याद है चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविचंद्रन अश्विन को 2014 के आईपीएल के दौरान पंजाब किंग्स, जो कि तब पंजाब किंग्स इलेवन हुआ करती थी, के खिलाफ मैच में मैक्सवेल को आउट करने के बाद बनावटी तरीके से जश्न मनाने पर फटकार लगाई थी। क्रिकबज ने सहवाग के हवाले से कहा, ‘मैं भी उस मैच में खेल रहा था। अश्विन ने मैक्सवेल को आउट करने के बाद जश्न मनाने समय थोड़ी सी धूल ली और उसे उड़ा दिया जो कि मुझे भी पसंद नहीं आया। मैंने इस बात को किसी के सामने नहीं रखा और यह भी नहीं कहा की यह खेल भावना के विपरीत है। हालांकि धोनी इस बात से नाराज थे और बाद में उन्होंने अश्विन को फटकार भी लगाई थी।’ अश्विन ने गुरुवार को लगातार ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने नहीं देखा था कि गेंद ऋषभ पंत को लगी थी और अगर लगी भी थी फिर भी मैं रन लेता क्योंकि यह नियम के अंतरगत है। सहवाग को लगता है कि विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को मैदान पर हुए घटना को नहीं बताना चाहिए था। सहवाग ने कहा, ‘मेरे हिसाब से कार्तिक इस पूरे मामले के दोषी हैं। अगर वह नहीं कहते कि इयोन मोर्गन ने क्या कहा तो इतनी बात बढ़ती ही नहीं।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3il3yMg






0 comments:
Post a Comment