Thursday, October 14, 2021

जब-जब आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है, आप हौसला देते हो.. एक क्रिकेटर का गौतम गंभीर के नाम भावुक संदेश

नई दिल्लीटीम इंडिया को दो-दो विश्व कप दिलाने वाले पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का आज जन्मदिन है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गंभीर अब राजनीति की पिच पर अपनी दूसरी पारी खेल रहे हैं। 14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली में पैदा हुए गौतम गंभीर का आज 40वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर देश-विदेश से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही है। मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ-साथ कई नेशनल-इंटरनेशनल क्रिकेटर भी इस खब्बू बल्लेबाज को दुआएं दे रहे हैं। घरेलू क्रिकेट के धाकड़ खिलाड़ी और आईपीएल में केकेआर का हिस्सा शेल्डन जैक्सन ने भी उन्हें दिल से बधाई दी है। 'मैंने हमेशा अपने सबसे खराब दौर में आपकी ओर देखा है और आप हमेशा मेरे लिए वहां खड़े रहे। आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं मेरे आदर्श गौतम गंभीर भैय्या' शेल्डन जैक्सन के इस शुभकामना संदेश पर गौतम ने तुरंत रिप्लाई किया। रीट्वीट करते हुए वह लिखते हैं, 'बहुत-बहुत शुक्रिया जैक्सन। भविष्य में भी इसी तरह तुम्हारा साथ देता रहूंगा।' दरसअल, घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र की ओर से दम दिखाने वाले शेल्डन गौतम गंभीर की अगुवाई वाले कोलकाता का लंबे समय से हिस्सा हैं। 35 वर्षीय इस बल्लेबाज को केकेआर की ओर से सिर्फ चार ही मैच खेलने को मिले हैं, जब 2017 के सीजन में वह किसी को प्रभावित नहीं कर पाए थे। दूसरी ओर गौतम गंभीर कोलकाता के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। 2012 और 2014 के केकेआर को आईपीएल चैपियन बनाने वाले गंभीर को कई खिलाड़ी अपना आदर्श मानते हैं। दिल्ली की ओर से खेलने वाले हरियाणा के युवा पेसर नवदीप सैनी भी अपनी सफलता का श्रेय गंभीर को देते हैं। जिस नवदीप को दिल्ली की टीम में न लेने पर गंभीर चयनकर्ताओं से भिड़ गए थे, वही सैनी ने बाद में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। एक नजर सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर को मिलने वाले बधाई संदेशों पर भी डाल लेते हैं....


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mQ7aaB
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support