नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम ने 2021 में जीत से शुरुआत की है। टीम इंडिया ने अपने पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। इंग्लैंड की ओर से रखे गए 189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 6 गेंद बाकी रहते छक्का जड़ धमाकेदार जीत दिला दी। इस मैच में पंत ने 14 गेंदों पर 3 छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 29 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अनुभवी ऑफ स्पिनर लंबे समय बाद लिमिटेड ओवर्स के मैच में दिखाई दिए। अश्विन (Ravichandran Ashwin) की 4 साल बाद टीम इंडिया की लिमिटेड ओवर्स की टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में अश्विन ने 4 ओवर के स्पेल में 23 रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिली। हालांकि इस मैच में वह भारत की ओर से सबसे कंजूस बोलर रहे। उनकी गेंदबाजी इकोनोमी 5. 75 रही। इस मैच में पंत तमिलनाडु के अश्विन को जॉनी बेयरस्टो के खिलाफ कुछ टिप्स देते हुए नजर आए। पंत की यह आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई। इंग्लैंड की पारी के 11वें ओवर में जब बेयरस्टो स्ट्राइक पर थे उस समय पंत अनुभवी अश्विन को लेग स्पिन गेंद डालने की सलाह देते नजर आए। पंत ने कहा-' अरमान पूरा करने का यही मौका है। लेग स्पिन करने का। मौका भी है, दस्तूर भी है।' पंत यह बात विकेट के पीछे से अश्विन को कह रहे थे। हालांकि इसके बाद अश्विन ने बॉल फेंकी और बेयरस्टो ने मिडविकेट की ओर खेलकर एक रन लिए। ईशान किशन ने ओपनिंग में उतरकर खेली विस्फोटक पारी भारत की ओर से इस मैच में ईशान किशन बतौर ओपनर उतरे थे। ईशान ने 46 गेंदों पर धुआंधार 70 रन की पारी खेली जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे। केएल राहुल ने भी अपना आईपीएल वाली फॉर्म बरकरार रखा। केएल राहुल ने 24 गेंदों पर खेली 51 रन की पारी राहुल ने 24 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 212. 50 रही। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लेकर खासा प्रभावित किया। शमी ने अपने चार ओवर में 40 रन खर्च किए। पेसर जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर को एक एक विकेट मिले। भुवनेश्वर कुमार ने अपने चार ओवर में 54 रन लुटा डाले।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3BWHQ95






0 comments:
Post a Comment