Friday, October 15, 2021

धोनी के फैन निकले सलमान, कहा- जो कहते थे अब दम नही बचा, माही ने सभी को गलत साबित किया

नई दिल्ली दुबई में आईपीएल 2021 का फाइनल शुरू हो चुका है। एक तरफ तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स। दूसरी ओर तीसरे खिताब के इंतजार में कोलकाता नाइटराइडर्स। मुकाबले में टॉस गंवाकर सीएसके पहले बल्लेबाजी कर रही है। मगर इस मैच से पहले आईपीएल के स्पेशल शो में पहुंचे सलमान खान ने धोनी के लिए अपनी दीवानगी जाहिर कर दी। अपनी नई फिल्म ‘अंतिम’ का प्रमोशन करने पहुंचे सलमान से एंकर जतिन सप्रू और क्रिकेट एक्सपर्ट इरफान पठान बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में सलमान कहते हैं, 'पिछले साल जब चेन्नई सबसे पहली आईपीएल से बाहर हुई तब लोगों ने धोनी का करियर खत्म करवा दिया था। कह रहे थे कि अब उनमें दम नहीं थे। आज देख लीजिए माही फाइनल में पहुंच गए हैं। जब-जब लोग कहेंगे कि उनमें अब दम नहीं बचा, तब-तब वो आपको गलत साबित कर देते हैं। बहनोई आयुष कर रहे लीड रोल 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' 26 नवंब को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉलीवुड के 'भाईजान' फिल्म में इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही वह प्रोड्यूसर भी हैं। लीड रोड में उनके बहनोई आयुष शर्मा हैं। डायरेक्शन महेश मांजरेकर ने संभाला है। फाइनल में भी नहीं खेल रहे रसेल खिताबी मुकाबले के लिए दोनों ही टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि केकेआर की तरफ से आंद्रे रसेल नहीं खेल रहे हैं, जो चोटिल होने के कारण पिछले कुछ समय से बाहर हैं। महेंद्र सिंह धोनी का यह भारत और फ्रेंचाइजी टीमों की तरफ से कप्तान के रूप में कुल 300वां मैच है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ve5pHU
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support