Sunday, October 3, 2021

दिल्ली-चेन्नई मुकाबले में धोनी-पंत पर होगी नजर, जानें कब और कहां देखें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

नई दिल्ली महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम आईपीएल 2021 के 50वें मैच में सोमवार को दुबई में आमने सामने होंगी। दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी हैं। इस मुकाबले से काफी हद तक यह तय हो जाएगा कि कौन सी टीम शीर्ष पर रहकर आगे बढ़ेगी। चेन्नई शीर्ष स्थान की इस जंग में पिछले मैच में मिली हार से उबरकर दिल्ली का सामना करेगी। दोनों टीमों ने इस आईपीएल में अब तक दबदबा बनाए रखा है और ऐसे में यह मैच बेहद रोमांचक होने की संभावना है। यूएई चरण में दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच गंवाए हैं और उनकी निगाह अब शीर्ष दो स्थान पर रहना है जिससे उन्हें फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिले। पिछले सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली चेन्नई की टीम ने इस बार पासा पलटा और वह प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। चेन्नई और दिल्ली के बीच कब खेला जाएगा मुकाबला? चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच सोमवार ( 4 अक्टूबर) को खेला जाएगा। चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2021 का 50वां मैच कहां खेला जाएगा। सीएसके और डीसी के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का 50 वां मैच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीएसके और डीसी के बीच मैच कितने बजे से खेला जाएगा ? चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में कितने बजे टॉस होगा ? सीएसके और डीसी के बीच मुकाबले में शाम 7: 00 बजे टॉस होगा। दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें ? डीसी और सीएसके मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटकवर्क पर देख सकते हैं। डीसी और सीएसके के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2021 के 50वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? चेन्नई और दिल्ली के बीच खेले जाने वाले आईपीएल के 50वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं। लाइव अपडेट्स के लिए nbt डॉट कॉम पर लॉगिन कर सकते हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3A6yaac
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support