नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच आज हाई वोल्टेज टी-20 वर्ल्डकप का मैच खेला जाना है। दोनों देशों के क्रिकेट फैंस घड़ी की सुइयों में नजरें गड़ाकर शाम के 7.30 का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान ने एक ट्वीट किया। रेहम खान ने इसके साथ ही हंसी का इमोजी भी शेयर किया है। रेहम खान का रहस्यमयी ट्वीटसोशल मीडिया पर लोग रेहम खान से आज होने वाले भारत पाकिस्तान मुकाबले को लेकर सवाल कर रहे थे। उनसे आज के मैच को लेकर भविष्यवाणी करने की मांग रहे थे। इस बात पर रेहम खान ने कहा कि दोस्तों, मुझसे भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर भविष्यवाणी करने को मत कहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मेरा जिन्न सिर्फ राजनीति को लेकर है। बुशरा बीबी की ओर था इशारादरअसल, इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी पर अक्सर जादू-टोने जानने की बात सामने आती रही है। इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान ने भी उन पर इमरान खान को वश में करने का आरोप लगाया था। इसीलिए रेहम ने अपने ताजा ट्वीट में जिन्न का नाम लिया। इमरान खान की बेगम बुशरा बीबी अक्सर चर्चा में रहती हैं। कभी अपने बयानों से हलचल पैदा कर देती हैं तो कभी इमरान की पार्टी के अंदर अपने रुतबे को लेकर वह मशहूर रहती हैं। पाक मीडिया में चर्चा पाकिस्तानी मीडिया में इस बात की चर्चा रहती है कि बुशरा ने PTI के अंदर अपना अलग धड़ा बना रखा है। बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके प्रति वफादारी रखते हैं। इमरान के बारे में भी कहा जाता है कि वह पार्टी के अंदर विरोध के स्वर या महिलाओं की नाराजगी पर बुशरा को आगे कर देते हैं। इसके चलते उन्हें 'गॉडमदर' तक का दर्जा दिया गया है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2ZeVI0b






0 comments:
Post a Comment