दुबई चेन्नई सुपर किंग्स को सोमवार को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने शेमरॉन हेटमायर की अंतिम ओवरों में खेली गई पारी की मदद से दो गेंद बाकी रहते तीन विकेट से जीत हासिल की। आखिरी ओवरों में रोमांच चरम पर था। तभी कैमरे पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रही थी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। दिल्ली के गेंदबाजों ने दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम पर कसी हुई बोलिंग की और चेन्नई को खुलकर खेलने नहीं दिया। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के इस 50वें मैच में 136 रन का ही स्कोर बनाया। अंबाती रायुडू ने 55 रन की पारी खेली जिसकी मदद से चेन्नई कुछ सम्माजनक स्कोर तक पहुंच पाई। मैच के आखिरी ओवर में दिल्ली की टीम को जीत के लिए छह रनों की जरूरत थी। शिमरॉन हेटमायर ने आखिर 18 गेंद पर नाबाद 28 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच के इस आखिरी ओवर में जब कैमरा वहां पहुंचा जहां खिलाड़ियों का परिवार बैठता है तो वहां जीवा का चेहरा नजर आया। वह अपनी मां साक्षी की गोद में बैठी थीं। वह आंखें बंद कर हाथ जोड़कर अपने पिता की टीम की जीत की प्रार्थना कर रही थी। टि्वटर पर जीवा की यह तस्वीर वायरल हो गई। लोग इसकी खूब तारीफ करने लगे। आइए देखते हैं सोशल मीडिया पर लोग कैसे रिऐक्शन दे रहे हैं
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Ylu3da






0 comments:
Post a Comment