दुबई महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और केएल राहुल की अगुआई वाली केएल राहुल की पंजाब किंग्स आईपीएल 2021 के 53वें मैच में आमने सामने हैं। इस मुकाबले को जीतकर सीएसके की कोशिश टॉप 2 में बने रहने की होगी। दोनों टीमों का यह आखिरी लीग मैच है। पंजाब किंग्स प्लेऑफ की होड़ से लगभग बाहर हो चुका है। पंजाब को भी पिछले मुकाबले में हार मिली थी। दोनों टीमें आज लीग राउंड में अपना आखिरी मुकाबला खेलने उतरेंगी। पंजाब की टीम छठी पोजिशन पर है जबकि उसका नेट रन रेट भी नेगेटिव में है। उसके सामने लगभग असंभव-सी चुनौती है लेकिन केएल राहुल की अगुआई में यह टीम इस सीजन को अच्छे नोट पर खत्म करना चाहेगी। उधर, महेंद्र सिंह धोनी की टीम प्लेऑफ से पहले एक बड़ी जीत हासिल कर अपना मनोबल ऊंचा करना चाहेगी और टॉप-2 में भी अपनी जगह पक्की करना भी उसका इरादा होगा। आमने सामने कुल मैच : 24 चेन्नै की जीत: 15 पंजाब की जीत: 9 संभावित प्लेइंग XI चेन्नई रुतुराज गायकवाड, फाफ डुप्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाति रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कैप्टन), मोईन अली, रविंद्र जाडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर,जोश हेजलवुड, दीपक चाहर पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, शाहरुख खान, फेबियन एलेन, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई। पिच व मौसम पिछले कुछ मैचों में दुबई की पिच का व्यवहार दोनों इनिंग्स में अलग-अलग रहा है। हालांकि, पहले बैटिंग करने वाली टीम 160 के आसपास का स्कोर बनाकर प्रेशर बना सकती है। प्लेयर्स को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3DoaBMp






0 comments:
Post a Comment