Thursday, October 21, 2021

क्रिकेट ही नहीं, Instagram 'किंग' भी हैं कोहली, दिग्गज फुटबॉलर की बादशाहत खतरे में

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Instagram Followers) को धाकड़ बैटिंग की वजह से फैंस क्रिकेट किंग कहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब वह ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर जूनियर नेमार (Virat Kohli vs Neymar Junior) को पीछे छोड़ने के बेहद करीब हैं। इंस्टा पर कोहली के फॉलोअर्स की संख्या इसी वर्ष मार्च में 100 मिलियन यानी एक करोड़ के पार पहुंची थी। जादुई आंकड़े पर पहुंचने वाले कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे, जबकि खेल की दुनिया के चौथे और ओवरऑल 23वें सेलिब्रेटी बने थे। इसके बाद उन्होंने 150 मिलियन का आंकड़ा पार किया और ऐसा करने वाले पहले एशियाई बने थे। फिलहाल उनके 162 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पैरिस सेंट जर्मेन क्लब के धुरंधर फुटबॉलर नेमार (Neymar Junior Instagram Followers) के 163 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हो सकता है कि कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान ही नेमार से आगे निकल जाएं। सोशल मीडिया पर खेल की दुनिया को अब भी पुर्तगाल के महान स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo Instagram Followers) लीड कर रहे हैं। उनके 358 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi Instagram Followers) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या 276 मिलियन है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3njbuPW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support