Saturday, October 2, 2021

IPL 2021: दिल्ली vs मुंबई 46वां मैच, यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर

शारजाह मुंबई ने आईपीएल के 46वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य रखा है। निर्धारित 20 ओवर में मुंबई ने 8 विकेट पर 129 रन बनाए। मुंबई के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे जिससे मौजूदा चैंपियन बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सके। इससे पहले दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। दिल्ली कैपिटल्स टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव है ललित यादव के स्थान पर पृथ्वी साव को जगह मिली है। वहीं मुंबई ने राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को मौका दिया है। मुंबई ने 8 विकेट पर 129 रन बनाए मुंबई इंडियंस टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन बनाए। उसकी ओर से सूर्यकुमार ने सबसे अधिक 33 रन बनाए।क्रुणाल पंडया 13 और जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर नाबाद लौटे। दिल्ली की ओर से आवेश खान और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट लिए। हार्दिक पंडया 17 रन बनाकर आउट हार्दिक पंड्या 17 रन के निजी स्कोर पर आवेश ने पेवलियन भेजा। मुंबई ने हार्दिक के रूप में अपना छठा विकेट खोया। हार्दिक आवेश की गेंद को भांप नहीं सके और बोल्ड होकर चलते बने। आवेश ने नेथन कूल्टर नाइल को एक रन पर आउट किया। मुंबई की आधी टीम पवेलियन में मुंबई ने सौरव तिवारी और कायरन पोलार्ड के विकेट जल्दी जल्दी गंवाए। तिवारी को अक्षर ने पंत के हाथों कैच करा मुंबई को चौथा झटका दिया। सौरव 18 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए वहीं 15वें ओवर की पहली गेंद पर एनरिच नोर्त्जे ने पोलार्ड को बोल्ड किया। पोलार्ड 6 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई ने 87 रन पर अपना 5वां विकेट गंवाया। अक्षर की फिरकी में फंसे सूर्यकुमार यादव सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने रबाडा के हाथों कैच कराया। अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद सूर्यकुमार अक्षर की फिरकी की जाल में आसानी से फंस गए। उन्होंने 2 चौके और इतने ही छक्के लगाए। सूर्यकुमार का जब विकेट गिरा उस समय मुंबई का स्कोर 2 विकेट पकर 68 रन था। अक्षर पटेल ने मुंबई को दिया दोहरा झटका स्पिनर अक्षर पटेल ने क्विंटन डी कॉक को आउट कर मुंबई को दोहरा झटका दिया। डी कॉक को अक्षर ने मुंबई की पारी के 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर नोर्त्जे के हाथों लपकवाया। बेहतरीन लय में दिख रहे डी कॉक 18 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। डीकॉक ने एक चौका और एक छक्का लगाया। मुंबई ने अपना दूसरा विकेट 37 के स्कोर पर गंवाया। आवेश ने रोहित को 7 रन पर भेजा पवेलियन मुंबई को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। पेसर आवेश खान ने रोहित को मैच के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर कगीसो रबाडा के हाथों कैच कराया। रोहित 10 गेंदों पर एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर आउट हुए। स्कोर- 8/1 मुंबई इंडियंस की स्थिति फिलहाल आईपीएल में बहुत अच्छी नहीं है। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की हार ने बीते साल की चैंपियन टीम को एक बड़ी राहत दी है। साल 2014 में टीम बहुत ही नाटकीय अंदाज में प्लेऑफ में पहुंची थी। आदित्य तारे ने अपनी शर्ट लहराई थी और राहुल द्रविड़ ने अपनी टोपी जमीन पर फेंकी थी। इस सीजन में मुंबई की टीम को शुरुआत में पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अगले सीजन में वह लगातार चार मैच हारी थी लेकिन अंत में उसने ट्रोफी जीती थी। मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन ) रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जयंत यादव, नाथन कूल्टर-नाइल, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन ) पृथ्वी साव, शिखर धवन, स्टीवन स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, अक्षर पटेल, कागिसो रबाडा, आवेश खान, एनरिच नॉर्त्जे इस सीजन मुंबई की शुरुआत इतनी बुरी नहीं हुई है लेकिन फिर भी उसके सामने एक ही विकल्प है अपने तीनों मैच जीते और अंतिम चार में जगह बनाए। कोलकाता पर पंजाब की जीत से सिर्फ मुंबई ही नहीं दिल्ली कैपिटल्स को भी फायदा हुआ है। मुंबई के लिए उम्मीदें बढ़ गई हैं वहीं दिल्ली की टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ कर गई है। मुंबई अगर अपने तीनों मैच जीत जाती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। कोलकाता की टीम अधिकतम 14 अंक तक जा सकती है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3uw40vW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support