Sunday, October 3, 2021

IPL 2021: बैंगलोर vs पंजाब 48वां मैच @ शारजाह, यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर

नई दिल्ली विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम आईपीएल 2021 का 48वां मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर लेगी। वहीं पंजाब किंग्स की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर अंतिम 4 में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखने की होगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। आरसीबी को अभी तीन मैच और खेलने हैं और उसके खाते में 14 पॉइंट्स हैं। मतलब, एक जीत से अंतिम-4 में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी। बैंगलोर टीम पिछले दो मुकाबलों में जीत हासिल कर चुकी है। ऐसे में वह इस क्रम को बरकरार रखते हुए जीत हासिल करने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहेगी। आरसीबी की पारी शुरू बैंगलोर की ओर से पारी की शुरुआत करने आए हैं कप्तान विराट कोहली और युवा देवदत्त पडिक्कल। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Playing XI) विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डेनियल क्रिश्चन, जॉर्ज गार्टन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल। पंजाब किंग्स (Playing XI) केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, सरफराज खान, शाहरुख खान, मोइजेज हेनरिक्स, हरप्रीत बरार, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह। पंजाब टीम में तीन बदलाव आरसीबी ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि पंजाब किंग्स ने तीन परिवर्तन किए हैं। चोटिल फेबियन ऐलन की जगह पर हरप्रीत बरार को जबकि सरफराज खान को दीपक हूडा की जगह पर पंजाब टीम में जगह मिली है। एलिस की जगह पर हेनिरक्स को पंजाब ने अपने प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है। इस मुकाबले में पंजाब की टीम बैंगलोर पर मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ उतरेगी। ऐसा इसलिए कि इस सीजन हुई पिछली भिड़ंत में पंजाब ने जीत दर्ज की थी। 2019 के बाद से पंजाब ने हर बार बैंगलोर को हराया है। पिछले कुछ मुकाबलों की बात करें तो बैंगलोर ने लगातार दो मैचों में जीत दर्ज की है तो पंजाब ने भी कोलकाता पर आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। ऐसे में पंजाब को मनोवैज्ञानिक फायदा मिल सकता है। आमने सामने कुल मैच : 27 पंजाब की जीत: 15 बैंगलोर की जीत: 12 संभावित प्लेइंग XI बैंगलोर विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकार भरत, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, डैनियल क्रिस्टियन, शाहबाज अहमद, काइल जेमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल। पंजाब केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, शाहरुख खान, फैबियन एलन, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mlVcVL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support