शारजाह वेंकटेश अय्यर (55) और शुभमन गिल (34) के शानदार बल्लेबाजी के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के क्वॉलिफायर-2 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन बनाए। लक्षय का पीछा करते हुए केकेआर ने 19.5 ओवर में सात विकेट पर 136 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच रोमांचक की पराकाष्ठा पर था। शुरुआती 4 गेंदों में अश्विन दो विकेट ले चुके थे। हैटट्रिक बॉल थी, स्ट्राइक पर थे राहुल त्रिपाठी। फैंस और टीमों के खिलाड़ियों की धड़कनें तेज थीं। अगली दो गेंदों पर क्या होगा, कौन जीते मैच? सोच सभी के रोंगटे खड़े हो गए थे, लेकिन राहुल त्रिपाठी के हवाई शॉट ने केकेआर के फैंस को 7वें आसमान पर पहुंचा दिया तो दिल्ली कैपिटल्स और उसके फैंस निराशा में डूब गए। मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत, पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर, ओपनर पृथ्वी साव और तेज गेंदबाज आवेशा खान की आंखों में आंसू थे। राहुल त्रिपाठी के विनिंग सिक्स के बाद श्रेयस अय्यर काफी देर तक बाउंड्री के पास निराशा से झुके रहे। जब वह डग आउट में लौटे तो कोच रिकी पॉन्टिंग से ऐसे गले मिले जैसे उनका सबकुछ छिन गया हो। पिछले सीजन में वह कप्तान थे और फाइनल में मुंबई से हारकर टीम चैंपियन बनने से चूक गई थी। निराश दिल्ली के तूफानी ओपनर पृथ्वी साव मैदान पर ही लेट गए। मानो डग आउट तक जाने की हिम्मत ही नहीं बची हो। उनके एक साथी ने उन्हें उठाया और ढांढस बधाया। कुछ ऐसा ही हाल तेज गेंदबाज आवेश खान का भी था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2X8y5p8






0 comments:
Post a Comment