Monday, October 4, 2021

IPL 2021: बस स्थान है बाकी, चार दावेदारों में से कौन बनाएगा जगह- समझिए पूरा हिसाब

नई दिल्ली रविवार को हुए दो मैचों के बाद आईपीएल 2021 की प्लेऑफ की तस्वीर काफी साफ हो गई है। बैंगलोर ने पंजाब को हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है। वह ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ में पहुंच गई हैं। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें अभी प्लेऑफ में चौथी टीम बनने की दावेदार हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के शंकर रघुरमन ने हिसाब लगाया है कि आखिर किस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने के कितने चांस हैं। बाकी मैचों में दोनों टीमों के जीतने के 50:50 चांस माने गए हैं। इसके साथ ही नेट रनरेट को भी हिसाब में नहीं रखा गया है। 1- कोलकाता नाइट राइडर्स के 12 अंक हैं और उसका एक मैच बाकी है। चौथे स्थान पर रहने के उसके चांस अब बढ़कर 62.5 फीसदी हो गए हैं। प्लेऑफ की दौड़ में शामिल टीमों में उसका रनरेट सबसे अच्छा है। टीम को लग रहा होगा कि अंतिम चार में उसका दावा काफी मजबूत हो गया है। इस बात की 37.5 प्रतिशत उम्मीद है कि वह चौथे स्थान पर अकेले ही रहे। केकेआर के लिए मामला बिलकुल साफ है कि अपना आखिरी मैच जीतो ओर क्वॉलिफाइ करो। कोलकाता का आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स से है। और राजस्थान के लिए भी अपना वह जीतना बेहद अहम है। अगर मुंबई अपने दोनों मैच जीत जाती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे। 2- पंजाब किंग्स इस दौड़ में अगले स्थान पर है। उसके 10 अंक हैं। वह अब नेट रनरेट के बिना क्वॉलिफाइ नहीं कर सकती। चौथे स्थान पर टाई रहने के भी 6 पर्सेंट चांस हैं। उनकी परिस्थिति थोड़ी जटिल है। इसके लिए उन्हें अपने आखिरी मैच में चेन्नई को हराना होगा। और उसके बाद उन्हें उम्मीद करनी होगी कि मुंबई को राजस्थान रॉयल्स को हराए और राजस्थान रॉयल्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को हराए वहीं सनराइजर्स की टीम मुंबई इंडियंस को हराए। अगर इसमें एक भी नहीं हुआ तो पंजाब के लिए रास्ते बंद हो जाएंगे। 3- राजस्थान रॉयल्स फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है। उनके चौथे स्थान पर रहने के 25 प्रतिशत चांस हैं। वहीं 37.5 प्रतिशत चांस हैं कि वह चौथे स्थान पर टाई रहे। वह मुंबई से हारकर भी क्वॉलिफाइ कर सकती है लेकिन कोलकाता से हारना वह अफॉर्ड नहीं कर सकती। 4- मुंबई इंडियंस सभी दावेदार टीमों में सबसे नीचे है लेकिन उसके पास दो मैच हैं। उनके नंबर चार पर रहने के चांस 37.5 फीसदी है। हालांकि चौथे स्थान पर टाई नहीं रहने के उनके चांस सिर्फ 12.5 प्रतिशत हैं। हालांकि खराब नेट रनरेट उसके खिलाफ जा सकती है। अगर मुंबई राजस्थान और हैदराबाद के खिलाफ अपने बाकी मैच जीत जाते हैं और राजस्थान कोलकाता को हरा देती है तो वह बिना टाई के भी क्वॉलिफाइ कर जाेगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3l9mrUp
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support